Just One Click और जानिए दिन भर की हर छोटी-बड़ी खबर

नई दिल्ली। देश-दुनिया की लेटेस्ट खबरों से आप इस पेज पर वाकिफ होंगे इसलिए हर खबर को जानने के लिए इस पेज को रीफ्रेश करते रहिए और खबरों से रूबरू होते रहिए।

ताज़ा अपडेट के लिये कृपया इसी पेज को रिफ्रेश करेंसुबह 9 बजे की खबरें

आम आदमी पार्टी को अंजली दमानिया ने अलविदा कहा

नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी के भीतर की लड़ाई अब सबके सामने आ गयी है। अंजली दमानिया ने आज आम आदमी पार्टी को छोड़ दिया है। दमानिया का आरोप है कि पार्टी के भीतर के विवादों से वह आजिज आकर वह पार्टी को छोड़ रही हैं।

विश्वकप- संगाकारा ने लगातार चौथा शतक जड़ा, स्कॉटलैंड को 148 रनों से हराया

होबार्ट। विश्व कप में लगातार चौथा शतक जड़ने वाले कुमार संगकारा पहले बल्लेबाज बन गये हैं। वहीं तिलकरत्ने दिलशान ने भी बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए शतक जमाया है। श्रीलंका ने स्कॉटलैंड के खिलाफ 363 रनों का लक्ष्य रखा था। जिसके जवाब में स्कॉटलैंड की पूरी टीम 148 रनों पहले ही ढ़ेर हो गयी।

कोयला घोटाले की आंच मनमोहन सिंह तक पहुंची

नई दिल्ली। पटियाला कोर्ट ने पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को आरोपी बनाने का आदेश दिया है। कोर्ट ने मनमोहन सिंह को इस मामले में सभी मुद्दों पर आरोपी बनाने को कहा है। इस बाबत मनमोहन सिंह को समन भी भेजा गया है। मनमोहन सिंह सहित अन्य कई लोगों को 8 अप्रैल को कोर्ट में पेश होना है।

विश्व कप : श्रीलंका ने टॉस जीत चुनी बल्लेबाजी

होबार्ट| बेलेरीव ओवल मैदान पर बुधवार को आईसीसी विश्व कप-2105 के पूल-ए मुकाबले में श्रीलंका ने स्कॉटलैंड के खिलाफ टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया।

सुबह 8 बजे की खबर..

Nitish Kumar likely to win trust vote today

नीतीश आज करेंगे बहुमत साबित

पटना| बिहार विधानमंडल दल का बजट सत्र आज से शुरू होने जा रहा है। सत्र के पहले दिन दोनों सदनों के संयुक्त अधिवेशन को राज्यपाल केशरीनाथ त्रिपाठी संबोधित करेंगे। राज्यपाल के अभिभाषण के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार विश्वासमत प्रस्ताव पेश करेंगे। विधानसभा सत्र के दौरान विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध किए गए हैं।

भूमि अधिग्रहण विधेयक लोकसभा में मंजूर

नई दिल्ली| विपक्ष के भारी विरोध और बहिष्कार के बावजूद मंगलवार को लोकसभा में भूमि अधिग्रहण विधेयक अंतत: पारित हो गया। किसानों और सिविल सोसायटी कार्यकर्ताओं द्वारा व्यक्त की गई चिंताओं के समाधान के लिए सरकार ने हालांकि नौ संशोधन पेश किए। पढें: क्या हैं वो नौ संशोधन

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+