पश्चिमी अफगानिस्तान में तेज भूकंप से मरने वालों की संख्या बढ़कर 320 हुई
Latest news in hindi: सिक्किम में बादल फटने की वजह से अचानक आई बाढ़ ने भयानक तबाही मचाई है, जिसमें अभी तक 22 के मरने और 142 लोगों के लापता होने की खबर है। मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर दिल्ली में आज कांग्रेस केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक होगी, जिसमें उम्मीदवारों के नाम पर फैसला हो सकता है। एशियन गेम्स में भारत ने पदकों के मामले में शतक लगा दिया है और 100 मेडल पूरे होने पर प्रधानमत्री नरेंद्र मोदी ने खिलाड़ियों को बधाई दी है। पढ़िए देश, दुनिया, खेल और कारोबार जगत से जुड़ी सभी बड़ी खबरों के लाइव अपडेट्स।

लाइव अपडेट्स:-
LIVE Feed
उत्तराखंड के चमोली में दर्दनाक हादसा
उत्तराखंड के चमोली जनपद में दर्दनाक हादसे की खबर सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि जोशीमठ विकासखंड स्थित उर्गम-भर्की मोटरमार्ग पर एक सूमो वाहन अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गया है। जिसके बाद इस घटना की जानकारी SDRF को दी गई। हादसे की सूचना मिलते ही SDRF की टीम SI जगमोहन सिंह के नेतृत्व में तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हो गई। बताया जा रहा है कि सूमो वाहन (UK07TB 0248) में तीन व्यक्ति सवार थे, जिनमें से 2 व्यक्तियों को स्थानीय लोगों द्वारा घायल अवस्था में निकालकर अस्पताल भेज दिया गया था। वहीं एक का शव बरामद किया गया।
SDRF रेस्क्यू टीम द्वारा घटनास्थल पर पहुचकर, लगभग 50 मीटर गहरी खाई में उतरकर दुर्घटनाग्रस्त वाहन तक पहुंच बनाई और कड़ी मशक्कत करते हुए वाहन में फंसे शव को बाहर निकाला जिसके उपरांत बॉडी बैग के माध्यम से शव को मुख्य मार्ग तक पहुंचाकर जिला पुलिस के सुपर्द किया गया।
शिंदे सरकार पर बरसे संजय राउत
महाराष्ट्र में सरकारी अस्पतालों में मरीजों की मौत को लेकर शिंदे सरकार पर बरसे संजय राउत, कहा- 'हर दिन लोग सरकारी अस्पतालों में मर रहे हैं। पिछले 8 दिनों में 150 से ज्यादा लोगों की जान जा चुकी है, आखिर सरकार कहां है, क्या कर रही है? क्या ये सरकार की जिम्मेदारी नहीं है?'












Click it and Unblock the Notifications