Breaking News Live Today:दो दिन के बिहार दौरे पर रहेंगे अमित शाह, 15-16 सितंबर का कार्यक्रम

Breaking News Live Today: देश-दुनिया की तमाम आज की बड़ी खबरें आपकों इस लाइव ब्लॉग में मिलेगी। आज मंगलवार 05 सितंबर को देशभर के छह राज्यों में 7 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव हो रहे हैं। भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज 75 विजेताओं को राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार 2023 से सम्मानित करेंगी। विशेष संसद सत्र को लेकर आज कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के घर पर बैठक होगी। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से मिलने नॉर्थ कोरिया के शासक किम जोंग उन रूस जाएंगे। अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन की पत्नी और अमेरिका की प्रथम महिला जिल बिडेन कोरोन संक्रमित पाई गई हैं।

देश, दुनिया, सिनेमा, खेल और व्यापार जगत से जुड़ी हर बड़ी खबर के ताजा अपडेट के लिए हमारे साथ बने रहिए...।

Breaking News updates

LIVE Feed
Sep 05, 2023, 11:03 PM IST

शाह का बिहार दौरा

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह 15-16 सितंबर को दो दिन के लिए बिहार दौरे पर रहेंगे।
Sep 05, 2023, 9:08 PM IST

बागेश्वर सीट पर 55.44 फीसदी हुआ मतदान

उत्तराखंड की बागेश्वर विधानसभा सीट पर उपचुनाव सम्पन्न हो गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार उपचुनाव में कुल 55.44% मतदान हुआ है। मतदान शांतिपूर्ण तरीके से सम्पन्न हुआ है। अब 8 सितंबर को मतगणना होगा। बागेश्‍वर विधानसभा सीट पर 2022 में हुए चुनाव में 57.83 प्रतिशत वोट पड़े थे।
Sep 05, 2023, 8:53 PM IST

BJP की जन आशीर्वाद यात्रा पर पथराव

मध्य प्रदेश के नीमच में मंगलवार शाम बीजेपी की जन आशीर्वाद यात्रा पर पथराव हुआ। राज्य के बीजेपी अध्यक्ष वीडी शर्मा ने कांग्रेस पर आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के गुंडों द्वारा यात्रा पर पहाड़ों और पेड़ों के पीछे से पथराव किया गया। यह न केवल दुर्भाग्यपूर्ण या निंदनीय है, बल्कि गंभीर अपराध भी है। हमें मिल रहे अपार जनसमर्थन से कांग्रेस घबरा गई है। उन्होंने योजनाबद्ध तरीके से यात्रा पर हमला किया है। उन्हें बख्शा नहीं जाएगा...(पथराव में) वाहन क्षतिग्रस्त हो गए...हमारा 'रथ' क्षतिग्रस्त हो गया.. ।
Sep 05, 2023, 5:34 PM IST

75 विजेताओं को मुर्मू ने किया सम्मानित

शिक्षक दिवस पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने दिल्ली में 75 चयनित शिक्षकों को राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार 2023 से सम्मानित किया। यह सभी शिक्षक देशभर से चुने गए हैं। बीते दिन यानी 4 सितंबर की शाम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पुरस्कार विजेता शिक्षकों से बातचीत की थी।
Sep 05, 2023, 4:27 PM IST

'PM मोदी INDIA से डरते हैं', अधीर चौधरी हुए मुखर

कांग्रेस सांसद अधीर रंजन चौधरी का कहना है कि हिंदू नाम भी विदेशों ने दिया है...मुझे लगता है कि पीएम खुद इंडिया नाम से डरते हैं। जिस दिन से इंडिया नाम का गठबंधन बना है, उसी दिन से पीएम मोदी की इंडिया नाम के प्रति नफरत बढ़ गई है। अगर वे अंग्रेजों के इतने ही खिलाफ हैं तो उन्हें राष्ट्रपति भवन, जो कि वायसराय का घर था, का त्याग कर देना चाहिए...''
Sep 05, 2023, 3:15 PM IST

'मोदी जी INDIA से डरते हैं'

राष्ट्रपति भवन में 'भारत के राष्ट्रपति' के नाम से भेजे गए G20 शिखर सम्मेलन के रात्रिभोज के निमंत्रण पर बिहार के उपमुख्यमंत्री और राजद नेता तेजस्वी यादव कहते हैं कि पहले, अपने भाषणों में, मोदी जी कहते थे कि भारत के लिए वोट करें। इससे पता चलता है कि मोदी जी INDIA से डरते हैं। अगर पीएम को INDIA' शब्द पर आपत्ति है तो उन्हें 'Bharat' पर भी आपत्ति होनी चाहिए। हमारा नारा कहता है 'जुड़ेगा भारत, जीतेगा INDIA'। INDIA और भारत एक ही हैं। INDIA ही भारत है और भारत ही INDIA है। घबराकर निर्णय ले रहे हैं। 'INDIA' नाम कहां से हटाएंगे..."
Sep 05, 2023, 12:31 PM IST

G-20 के निमंत्रण पत्र पर INDIA की जगह 'भारत'

G-20 के निमंत्रण पत्र पर केंद्र सरकार ने INDIA की जगह 'भारत' नाम लिखा है। राष्ट्रपति भवन में आयोजित जी20 शिखर सम्मेलन के रात्रिभोज के निमंत्रण पर 'इंडिया के राष्ट्रपति' की जगह 'भारत के राष्ट्रपति' लिखा है। जयराम रमेश ने इसे संघवाद पर हमला बताया है।
Sep 05, 2023, 11:23 AM IST

संत परमहंस बोले- 10 करोड़ उदयनिधि सिर काटने के लिए काफी नहीं है तो मैं इनाम बढ़ा दूंगा..

अयोध्या के संत परमहंस आचार्य ने तमिलनाडु के मंत्री उदयनिधि स्टालिन की 'सनातन धर्म को खत्म कर देना चाहिए' वाली टिप्पणी पर कहा, "...अगर 10 करोड़ रुपये उनका सिर काटने के लिए पर्याप्त नहीं हैं, तो मैं इनाम बढ़ा दूंगा, लेकिन 'सनातन धर्म' का अपमान बर्दाश्त नहीं किया जाएगा...देश में जो भी विकास हुआ है वह 'सनातन धर्म' की वजह से हुआ है। उन्हें अपने बयान के लिए माफी मांगनी चाहिए...उन्होंने देश के 100 करोड़ लोगों की भावनाओं को ठेस पहुंचाई है।"
Sep 05, 2023, 10:31 AM IST

दिल्ली: G20 प्री-समिट फाइनेंस और सेंट्रल बैंक प्रतिनिधियों की बैठक हो रही है

दिल्ली में G20 प्री-समिट फाइनेंस और सेंट्रल बैंक प्रतिनिधियों की बैठक चल रही है।
Sep 05, 2023, 10:29 AM IST

यह सब टुकड़े-टुकड़े गैंग के समर्थक लोग हैं: नरोत्तम मिश्रा

तमिलनाडु के मंत्री उदयनिधि स्टालिन की 'सनातन धर्म को खत्म कर देना चाहिए' वाली टिप्पणी पर मध्य प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा, "अब उदयनिधि स्टालिन को लेकर क्या कहें अब तो कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के बेटे ने भी कुछ बोल दिया है। राहुल गांधी पहले ही हिंदु और हिंदुत्व पर सवाल उठा चुके हैं... यह सब टुकड़े-टुकड़े गैंग के समर्थक लोग हैं, यही इनका छिपा हुआ उद्देश्य है, उसी की तरफ ये धीरे-धीरे बढ़ रहे हैं और सनातन को खंडित करने की कोशिश कर रहे हैं।"
Sep 05, 2023, 9:53 AM IST

NIA यूपी के 8 जिलों में कर रही है तलाशी

राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) सीपीआई (माओवादी) मामले के सिलसिले में उत्तर प्रदेश के प्रयागराज, वाराणसी, चंदौली, आज़मगढ़ और देवरिया जिलों में आठ 8 स्थानों पर तलाशी ले रही है। नक्सलियों को फंडिंग को लेकर ये कार्रवाई की जा रही है।
Sep 05, 2023, 8:54 AM IST

आदित्य-L1 ने बदली कक्षा

भारत का पहला सौर मिशन आदित्य-L1 ने कक्षा बदली है। 282 km x 40225 km के ऑर्बिट में स्पेसक्राफ्ट पहुंच गया है।
Sep 05, 2023, 8:53 AM IST

G20 शिखर सम्मेलन: दिल्ली पुलिस कर रही है वाहन चेकिंग

दिल्ली में होने वाले G20 शिखर सम्मेलन को लेकर दिल्ली पुलिस अलर्ट है। पुलिस ने राजधानी में वाहन चेकिंग की।
Sep 05, 2023, 8:52 AM IST

शाहरुख खान ने बेटी सुहाना और नयनतारा के साथ तिरुपति मंदिर में किए दर्शन

अभिनेता शाहरुख खान, उनकी बेटी सुहाना खान और अभिनेत्री नयनतारा ने तिरुपति के श्री वेंकटेश्वर स्वामी मंदिर पहुंचकर दर्शन किए।
Sep 05, 2023, 8:49 AM IST

6 राज्यों के 7 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव के लिए वोटिंग जारी

उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, केरल, त्रिपुरा, पश्चिम बंगाल और झारखंड समेत छह राज्यों की सात विधानसभा सीटों पर उपचुनाव के लिए मतदान मंगलवार सुबह सात बजे शुरू हो गया।
Sep 05, 2023, 8:48 AM IST

जम्मू और कश्मीर: रियासी में सर्च ऑपरेशन जारी

जम्मू और कश्मीर के रियासी में सर्च ऑपरेशन जारी है। रियासी में कल मुठभेड़ में एक आतंकवादी मारा गया और एक पुलिस कर्मी घायल हुआ।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+