'वो असली संत हैं या नकली?' सिर काटने की धमकी देने वाले जगतगुरु परमहंस पर उदयनिधि का पटलवार

Udhayanidhi VS Paramhans Acharya 'Sanatana Dharma' Row: सनातन धर्म पर विवादित बयान देने के बाद तमिलनाडु के मंत्री उदयनिधि स्टालिन आलोचनाओं का शिकार हो रहे हैं। इसी बीच उत्तर प्रदेश के अयोध्या के एक संत जगतगुरु परमहंस ने उदयनिधि स्टालिन का सिर काटने वालों को 10 करोड़ रुपये के इनाम देने की घोषणा की है।

अब उदयनिधि ने संत जगतगुरु परमहंस की धमकी पर पलटवार किया है। उदयनिधि ने कहा है कि पहले इस बात का पता किया जाए कि मेरा सिर काटने की बात करने वाले संत असल में असली हैं या नकली।

Udhayanidhi Stalin

जगतगुरु परमहंस ने धमकी देते हुए कहा था, 'जो कोई भी स्टालिन का सिर काटकर मेरे पास लाएगा, उसे मैं 10 करोड़ रुपये का नकद इनाम दूंगा। अगर किसी ने भी स्टालिन को मारने की हिम्मत नहीं की, तो मैं खुद उसे ढूंढूंगा और मार डालूंगा।'

उदयनिधि बोले- ये संत असली हैं भी या नहीं...?

संत के वीडियो पर प्रतिक्रिया देते हुए उदयनिधि ने कहा, "आज एक स्वामी ने मेरे सिर के लिए 10 करोड़ रुपये के इनाम की घोषणा की है। उन्होंने कहा कि 'जो कोई भी उदयनिधि का सिर काटेगा उसे 10 करोड़ रुपये मिलेंगे।' क्या वह असली संत हैं या डुप्लिकेट? आपको मेरी बात और मेरा सिर, इतना क्यों पसंद है? आप इतने पैसे कहां से ला रहे हैं? आप मेरे बालों में कंघी करने के लिए 10 करोड़ रुपये की घोषणा क्यों कर रहे हैं? अगर आप मुझे 10 रुपये की कंघी देंगे तो मैं यह काम खुद ही कर लूंगा।'

बता दें कि उदयनिधि ने कंघी का जिक्र इसलिए किया है क्योंकि तमिल भाषा में चॉप (काटना) या स्लाइस (टुकड़े करना) शब्द का मतलब 'बालों में कंघी करना' भी होता है। इसलिए उन्होंने इस पर बात पर चुटकी ली है।

अपने बयान पर टिके हैं उदयनिधि

उदयनिधि सनातन धर्म पर अपने बयान पर कायम रहे और कहा कि उन्होंने हिंदू समुदाय को निशाना नहीं बनाया है। उदयनिधि ने कहा, ''मैं बार-बार उस मुद्दे पर बात करूंगा जो मैंने शनिवार को कार्यक्रम में बोला था। मैं और भी बोलूंगा, मैंने उस दिन ही कहा था कि मैं उस मुद्दे पर बात करने जा रहा हूं जो कई लोगों को परेशान करने वाला है और वही हुआ है।"

उन्होंने दावा किया, सनातन धर्म का मतलब यह था कि यह स्थायी है और इसे बदला नहीं जा सकता।

उदयनिधि ने कहा कि महिलाएं घर के अंदर ही सीमित थीं लेकिन वे बाहर आ गई हैं। उन्होंने कहा कि महिलाओं को शिक्षा नहीं मिल सकती है, केवल द्रविड़म (द्रमुक की विचारधारा) ने उन्हें शिक्षा दी है। यहां तक कि नाश्ता योजना (तमिलनाडु में) यह सुनिश्चित करने के लिए है कि अधिक बच्चे, खासकर लड़कियां, शिक्षा लें।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+