Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

कुलगाम में दो आतंकी ढेर, भारी मात्रा में हथियार बरामद

Breaking News Live Updates : बिहार में हुए जातिगत सर्वेक्षण की रिपोर्ट आने के बाद विपक्षी दलों पर पीएम मोदी ने निशाना साधा है कि ये देश को बांटने का काम कर रहे हैं तो वहीं दूसरी ओर दिल्ली में आज मौसम शुष्क रहेगा।

 Breaking News Live Updates :

जबकि दूसरी ओर कच्चे तेल का दामों में जबरदस्त उछाल हुआ है लेकिन देश में तेल के दाम नहीं बढ़े हैं। पढ़िए देश, दुनिया, सिनेमा, खेल और व्यापार जगत से जुड़ी हर बड़ी खबर का ताजा अपडेट।

यह पढ़ें: अभी हुए लोकसभा चुनाव हुए तो तेलंगाना में क्या रहेगी पार्टियों की स्थिति? सर्वे में दिखे चौंकाने वाले आंकड़े

LIVE Feed
Oct 04, 2023, 9:19 PM IST

अनंतनाग में आतंकियों ने स्थानीय को बनाया निशाना

जम्मू एवं कश्मीर: आतंकवादियों ने अनंतनाग जिले के वनिहामा निवासी साहिल बशीर डार नामक व्यक्ति पर गोलीबारी की। घायल व्यक्ति को इलाज के लिए अस्पताल भेजा जा रहा है। इलाके की घेराबंदी कर दी गई।
Oct 04, 2023, 9:17 PM IST

एसीपी अनिल सिसौदिया ने की आत्महत्या

दिल्ली पुलिस के 55 वर्षीय एसीपी अनिल सिसौदिया ने कथित तौर पर जंगपुरा में अपने आवास पर खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। उनकी पत्नी का तीन दिन पहले निधन हुआ है।
Oct 04, 2023, 9:17 PM IST

संजय सिंह के परिवार से मिले केजरीवाल

दिल्ली के मुख्यमंत्री और AAP के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल अपनी पत्नी सुनीता केजरीवाल के साथ AAP सांसद संजय सिंह के परिवार के सदस्यों से मिले। संजय सिंह को दिल्ली शराब घोटाला मामले में ED ने गिरफ्तार कर लिया है।
Oct 04, 2023, 8:35 PM IST

कुलगाम में दो आतंकी ढेर

दक्षिण कश्मीर के कुलगाम जिले के कुज्जर में आतंकियों की मौजूदगी के संबंध में खुफिया जानकारी पर भारतीय सेना, जम्मू-कश्मीर पुलिस और इंटेल एजेंसियों द्वारा शुरू किए गए संयुक्त अभियान में 2 एके-सीरीज राइफलें और अन्य युद्ध जैसे भंडार की बरामदगी के साथ दो आतंकवादियों को मार गिराया गया है।
Oct 04, 2023, 8:34 PM IST

अरविंद केजरीवाल का बयान

आप सांसद संजय की गिरफ्तारी के बाद अरविंद केजरीवाल ने कहा कि संजय सिंह की गिरफ्तारी बिलकुल गैर कानूनी है। ये मोदी जी की बौखलाहट दर्शाता है। चुनाव तक ये कई और विपक्षी नेताओं को गिरफ्तार करेंगे।
Oct 04, 2023, 7:39 PM IST

मुझे जबरन गिरफ्तार कर रही ईडी-संजय सिंह

दिल्ली: गिरफ्तारी से पहले रिकॉर्ड किए गए वीडियो में आप नेता संजय सिंह ने कहा कि ईडी बिना किसी सबूत के मुझे जबरन गिरफ्तार कर रही है।
Oct 04, 2023, 5:45 PM IST

सांसद संजय सिंह गिरफ्तार

आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया है। ED ने छापे के 10 घंटे के बाद संजय सिंह को अरेस्ट कर लिया है।
Oct 04, 2023, 4:34 PM IST

मुनीश कपूर कार्यकारी निदेशक नियुक्त

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने 3 अक्टूबर, 2023 से मुनीश कपूर को कार्यकारी निदेशक नियुक्त किया है।
Oct 04, 2023, 3:46 PM IST

रणबीर कपूर को ईडी का समन

महादेव गेमिंग ऐप मामले में अभिनेता रणबीर कपूर को ईडी का समन, ईडी ने रणबीर कपूर को 6 अक्टूबर को पूछताछ के लिए बुलाया
Oct 04, 2023, 3:28 PM IST

एलपीजी सिलेंडर पर सब्सिडी बढ़ी

मोदी सरकार का बड़ा फैसला, प्रधानमंत्री उज्जवला योजना के तहत हर एलपीजी सिलेंडर पर 200 से बढ़ाकर 300 रुपए की गई सब्सिडी
Oct 04, 2023, 1:44 PM IST

सेना के लापता जवानों की तलाश जारी

सिक्किम बाढ़ को लेकर रक्षा मंत्रालय के पीआरओ विंग कमांडर हिमांशु तिवारी ने बताया, 'सेना के 23 जवान लापता हैं और बाढ़ की वजह से आए मलबे में 41 वाहन फंसे हुए हैं, राहत और बचाव कार्य जारी है'
Oct 04, 2023, 12:58 PM IST

जम्मू कश्मीर के कुलगाम में मुठभेड़

जम्मू कश्मीर में कुलगाम के कुज्जर इलाके में आतंकियों के साथ मुठभेड़, पुलिस और सुरक्षाबलों ने इलाके को घेरा
Oct 04, 2023, 12:16 PM IST

अभिषेक बनर्जी को समन जारी

टीएमसी के राष्ट्रीय महासचिव और सांसद अभिषेक बनर्जी को ईडी ने जारी किया नया समन, 9 अक्टूबर को पूछताछ के लिए बुलाया
Oct 04, 2023, 11:12 AM IST

ग्वालियर में फूड पॉइजनिंग से बच्चे बीमार

मध्य प्रदेश में ग्वालियर के लक्ष्मीबाई नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ फिजिकल एजुकेशन में फूड पॉइजनिंग की वजह से 100 से ज्यादा बच्चे बीमार
Oct 04, 2023, 10:35 AM IST

लालू परिवार को मिली जमानत

लैंड फॉर जॉब्स घोटाले के मामले में आरजेडी प्रमुख लालू प्रसाद यादव, पूर्व सीएम राबड़ी देवी, बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव और आरजेडी सांसद मीसा भारती को दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट से मिली जमानत
Oct 04, 2023, 10:27 AM IST

Land for jobs घोटाला

Land for jobs घोटाले में पेशी के लिए दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट पहुंचे बिहार के पूर्व सीएम लालू प्रसाद यादव, राबड़ी देवी, बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव और आरजेडी सांसद मीसा भारती
Oct 04, 2023, 10:12 AM IST

धर्मशाला में सरकारी दफ्तर के बाहर खालिस्तानी नारे

हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला में सरकारी दफ्तर के बाहर लिखे गए खालिस्तानी नारे, पुलिस ने तुरंत एक्शन लेते हुए नारों को हटाने के लिए दीवार पर कराया पेंट
Oct 04, 2023, 9:10 AM IST

सिक्किम में बाढ़

उत्तरी सिक्किम में बादल फटने के बाद आई बाढ़, सेना के 23 जवान लापता
Oct 04, 2023, 9:07 AM IST

सिद्धिविनायक मंदिर में राम चरण

मुंबई के सिद्धिविनायक मंदिर में अभिनेता राम चरण ने की पूजा अर्चना
Oct 04, 2023, 8:08 AM IST
दिल्ली

आप नेता संजय सिंह के घर पर ED का छापा

आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सांसद संजय सिंह के घर पर ईडी की टीम सर्च करने के लिए पहुंची है।
Oct 04, 2023, 8:07 AM IST

पहाड़ी विकास परिषद के आज होंगे चुनाव

लद्दाख स्वायत्त पहाड़ी विकास परिषद के आज होंगे चुनाव, जिसके लिए तैयारी पूरी कर ली गई है।
Oct 04, 2023, 7:39 AM IST

सांसद संजय सिंह के घर पर ईडी की रेड

आप सांसद संजय सिंह के आवास पर बुधवार को प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने छापेमारी की है।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+