अभी हुए लोकसभा चुनाव हुए तो तेलंगाना में क्या रहेगी पार्टियों की स्थिति? सर्वे में दिखे चौंकाने वाले आंकड़े
Times Now-ETG survey : लोकसभा चुनाव 2024 के लिए सभी दलों ने अभी से तैयारियां शुरू कर दी है। तेलंगाना में भी इसे लेकर सरगर्मियां बढ़ गई हैं। अगर देश में अभी लोकसभा चुनाव कराए गए तो तेलंगाना में दलों की स्थिति क्या रहेगी?इसे लेकर टाइम्स नाउ-ईटीजी ने एक सर्वे किया है।

जिसमें चौंकाने वाले आंकड़े सामने आए है। सर्वे के मुताबिक अगर आज चुनाव हुए तो इस इलेक्शन में भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) को तेलंगाना में जबरदस्त फायदा होगा और उसे काफी ज्यादा सीटें मिलने के आसार हैं।
बीआरएस 38.40 फीसदी वोट मिलने के आसार
सर्वे के मुताबिक बीआरएस 38.40 फीसदी वोट मिलते दिख रहे हैं, जिसके हिसाब वो 17 लोकसभा सीटों में से 9 से 11 सीटें जीत सकती है।
बीजेपी को 28.30 प्रतिशत वोट मिलने की उम्मीद
तो वहीं बीआरएस को जड़ से उखाड़ फेंकने का दावा करने वाली कांग्रेस को 29 प्रतिशत वोट और बीजेपी को 28.30 प्रतिशत वोट मिलने की उम्मीद है। जिसका मतलब ये हुआ कि कांग्रेस के हक में 3-4 सीटें और भाजपा के खाते में 2-3 सीटें ही आ सकती हैं। तो वहीं AIMIM को 7 प्रतिशत वोट मिल सकते हैं यानी कि उसके खाते में केवल एक ही सीट आ रही है।
अभी क्या स्थिति है? (सीट और दल का नाम)
- आदिलाबाद (एसटी)- भारतीय जनता पार्टी
- पेद्दापल्ली (एससी)- तेलंगाना राष्ट्र समिति
- करीमनगर बंदी -भारतीय जनता पार्टी
- निजामाबाद -भारतीय जनता पार्टी
- जहीराबाद -तेलंगाना राष्ट्र समिति
- मेडक तेलंगाना राष्ट्र समिति
- मल्काजगिरि- भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस
- सिकंदराबाद- भारतीय जनता पार्टी
- हैदराबाद -ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन
- चेवेल्ला -तेलंगाना राष्ट्र समिति
- महबूबनगर - तेलंगाना राष्ट्र समिति
- नगरकुर्नूल (एससी)- तेलंगाना राष्ट्र समिति
- नलगोंडा -भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस
- भोंगीर -कांग्रेस
- वारंगल (एससी)- तेलंगाना राष्ट्र समिति
- महबुबाबाद (एसटी)- तेलंगाना राष्ट्र समिति
- खम्मम -तेलंगाना राष्ट्र समिति
यानी कि साल 2019 में के नतीजों के मुताबिक बीआरएस के पास 9 लोकसभी सीटें, बीजेपी के पास 4 सीटें, कांग्रेस के पास 3 और AIMIM के पास 1 लोकसभा सीट है इसलिए टाइम्स नाउ का सर्वे यही कह रहा है कि स्थिति में ज्यादा फर्क नहीं आया है।
बीआरएस भारी है अन्य दलों पर
अब देखते हैं कि ये सर्वे चुनावी नतीजों में बदलते हैं या नहीं, फिलहाल इस सर्वे ने निश्चित रूप से बीआरएस खेमे को खुश कर दिया होगा जबकि दूसरे दलों को चिंता में डाल दिया होगा।












Click it and Unblock the Notifications