आप नेता संजय सिंह के घर पर ED का छापा
आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सांसद संजय सिंह के घर पर ईडी की टीम सर्च करने के लिए पहुंची है। प्रवर्तन निदेशालय की टीम आज सुबह-सुबह संजय सिंह के घर पहुंच गई। हालांकि अभी यह साफ नहीं हो सका है कि यह सर्च किस मामले में चल रही है।
संजय सिंह ने खुद इस बात की जानकारी पत्रकारों को दी है। बता दें कि इससे पहले भी मई माह में संजय सिंह के घर पर ईडी की टीम पहुंची थी। उस वक्त संजय सिंह के सहयोगियों के ठिकाने पर ईडी ने सर्च ऑपरेशन चलाया था।

सूत्रों की मानें तो संजय सिंह के घर पर यह छापेमारी दिल्ली शराब नीति से जुड़ी है। इससे पहले कोर्ट ने इस मामले में दो आरोपियों को सरकारी गवाह बनने की अनुमति दे दी थी, इसके दो दिन के बाद ईडी ने संजय सिंह के घर पर यह छापेमारी की है।
Recommended Video
रिपोर्ट के इस मामले में जुड़े कुछ अन्य लोगों के ठिकाने पर भी ईडी की टीम छापेमारी कर रही है। बता दें कि इससे पहले इस मामले में संजय सिंह के स्टाफ के सदस्यों से भी ईडी ने पूछताछ की थी।












Click it and Unblock the Notifications