Breaking News LIVE Today: GRAP-3 खत्म, 'बहुत खराब' श्रेणी में हवा

Breaking news in hindi: देश की राजधानी दिल्ली में सोमवार को हुई हल्की बारिश के बाद वायु प्रदूषण से मामूली राहत मिली है, लेकिन हवा की क्वालिटी अभी भी खराब श्रेणी में बनी हुई है। उत्तराखंड के उत्तरकाशी में 41 मजदूरों को बचाने की कोशिशें लगातार जारी हैं और सुरंग के अंदर करीब 2 मीटर मैनुअल ड्रिलिंग पूरी कर ली गई है। तेलंगाना विधानसभा चुनाव के लिए आज शाम 5 बजे प्रचार थम गया। ऐसे में सभी सियासी दलों ने प्रचार में पूरी ताकत दिखाई। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच आज गुवाहाटी में तीसरा टी-20 मैच खेला जाएगा। देश, दुनिया, खेल और कारोबार जगत से जुड़ी हर बड़ी खबर के लाइव अपडेट्स, पढ़िए यहां।

breaking news in hindi

लाइव अपडेट्स:-

LIVE Feed
Nov 28, 2023, 6:32 PM IST

दिल्ली-NCR में GRAP 3 खत्म

वायु प्रदूषण के चलते दिल्ली-NCR में लागू किए गए नियमों में से GRAP 3 हटा लिया गया है। ऐसे में आने वाले दिनों में 'बहुत खराब' श्रेणी में हवा की गुणवत्ता रहने की उम्मीद है। इससे पहले हवा का स्तर गंभीर श्रेणी में था।
Nov 28, 2023, 6:30 PM IST

तेलंगाना में विधानसभा चुनाव प्रचार खत्म

तेलंगाना में विधानसभा चुनाव प्रचार का आज आखिरी दिन था। ऐसे में आज कांग्रेस, बीजेपी और बीआरएस ने जमकर प्रचार किया।
Nov 28, 2023, 5:59 PM IST

बस में लगी भीषण आग, कूदकर बचाई जान

तमिलनाडु: बेंगलुरु से केरल जा रही एक निजी बस में धर्मपुरी के गेंगालापुरम इलाके में आग लग गई। बस में सवार ड्राइवर और कंडक्टर ने नीचे कूदकर अपनी जान बचाई।
Nov 28, 2023, 5:14 PM IST

राहुल गांधी का रोड शो

तेलंगाना चुनाव: हैदराबाद में रोड शो के दौरान कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कहा, "...आपके साथ मेरा रिश्ता राजनीतिक नहीं है, बल्कि यह पारिवारिक रिश्ता है... हम कन्याकुमारी से कश्मीर तक पैदल चले। भारत जोड़ो यात्रा में... हमें नफरत या हिंसा वाला भारत नहीं चाहिए... हमें प्यार वाला भारत चाहिए... प्यार से देश बनता है।"
Nov 28, 2023, 5:04 PM IST

"प्रतिवाद सभा" को संबोधित करेंगे शाह

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह कल 29 नवंबर को पश्चिम बंगाल के कोलकाता के धर्मतला में एक सार्वजनिक बैठक "प्रतिवाद सभा" को संबोधित करेंगे।
Nov 28, 2023, 3:28 PM IST

विदेश दौरे पर जाएंगे राहुल गांधी

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के 9 दिसंबर को विदेश यात्रा पर जाने की संभावना है। वे इंडोनेशिया, सिंगापुर और मलेशिया का दौरा करेंगे: सूत्र
Nov 28, 2023, 3:00 PM IST

संजय सिंह की जमानत याचिका पर ED को नोटिस जारी

दिल्ली की राऊज एवेन्यू कोर्ट ने आप सांसद संजय सिंह की जमानत याचिका पर ईडी को नोटिस जारी किया है। ईडी को जवाब दाखिल करने और याचिकाकर्ता को जवाब की अग्रिम प्रति उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया है। अदालत ने मामले को 6 दिसंबर को सुनवाई के लिए सूचीबद्ध किया है। संजय सिंह को 4 अक्टूबर को गिरफ्तार किया गया था। उन्होंने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में जमानत याचिका दायर की है।
Nov 28, 2023, 1:03 PM IST

मजदूरों के लिए अर्नोल्ड डिक्स ने की प्रार्थना

इंटरनेशनल टनलिंग एक्सपर्ट अर्नोल्ड डिक्स ने सिल्कयारा सुरंग के अंदर फंसे 41 मजदूरों की सुरक्षित वापसी के लिए हो रही पूजा में लिया हिस्सा
Nov 28, 2023, 11:24 AM IST

सेंथिल बालाजी की जमानत याचिका रद्द

तमिलनाडु के मंत्री और डीएमके नेता सेंथिल बालाजी को बड़ा झटका, सुप्रीम कोर्ट ने स्वास्थ्य आधार पर जमानत देने से किया इंकार
Nov 28, 2023, 11:18 AM IST

तेलंगाना में राहुल का अनोखा अंदाज

तेलंगाना में चुनाव प्रचार के दौरान कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने जुबली हिल्स में ऑटो चालकों, मजदूरों और सफाई कर्मचारियों के साथ बातचीत की
Nov 28, 2023, 9:29 AM IST

विपक्ष पूरी तरह से हताश: ब्रजेश पाठक

शीतकालीन सत्र शुरू होने से पहले बोले यूपी के डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक, 'हमारी सरकार प्रदेश के सर्वांगीण विकास के लिए काम कर रही है, विपक्ष के पास कहने को कुछ नहीं है, वो पूरी तरह से हताश हैं।'
Nov 28, 2023, 9:02 AM IST

यूपी विधानसभा का शीतकालीन सत्र

आज से शुरू हो रहा है यूपी विधानसभा का शीतकालीन सत्र, विधानसभा के बाहर बढ़ाई गई सुरक्षा, भारी पुलिस बल मौजूद
Nov 28, 2023, 8:59 AM IST

दिल्ली में प्रदूषण से राहत

दिल्ली एनसीआर में सोमवार को हुई बारिश के बाद वायु प्रदूषण कुछ कम हुआ है। हालांकि हवा की कैटेगरी अभी भी खराब है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+