Breaking News LIVE Today: इंडोनेशिया के मिनाहासा में कांपी धरती, तीव्रता 5.5 दर्ज, दहशत में लोग

Latest breaking news: गाजा में हमास के ठिकानों पर बम बरसा रही इजरायली सेना ने कहा कि वो अब जमीनी हमले के लिए पूरी तरह तैयार है। वहीं, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, राजस्थान, मिजोरम और तेलंगाना में गरमाए सियासी माहौल के बीच एमपी में कांग्रेस ने अपने चार प्रत्याशी बदल दिए हैं। दिल्ली में दशहरे के बाद हवा कुछ साफ हुई है और दो दिन पहले तक जो एयर क्वालिटी इंडेक्स 'बहुत खराब' कैटेगरी में था, बुधवार को 'मध्यम' कैटेगरी में आ गया। देश, दुनिया, खेल और कारोबार से जुड़ी हर बड़ी खबर के लाइव अपडेट्स, पढ़िए यहां।

Aaj ki Taja Khabar

लाइव अपडेट्स:-

LIVE Feed
Oct 25, 2023, 7:41 PM IST

इंडोनेशिया के मिनाहासा में कांपी धरती

इंडोनेशिया के मिनाहासा में बुधवार को 5.5 तीव्रता का भूकंप आया। यह जानकारी यूरोपीय भूमध्यसागरीय भूकंप विज्ञान केंद्र (ईएमएससी) ने दी। कहा कि भूकंप 97 किमी (60.27 मील) की गहराई पर था और भूकंप का केंद्र इंडोनेशिया के मनाडो से 28 किमी दक्षिण में था।
Oct 25, 2023, 4:26 PM IST

'कांग्रेस ने भारत और तेलंगाना के लोगों को विफल किया'

तेलंगाना के मंत्री और बीआरएस नेता केटी रामा राव का कहना है कि कांग्रेस बुरी तरह विफल रही है और वह न केवल खुद विफल रही है, बल्कि कांग्रेस ने एक देश के रूप में भारत और निश्चित रूप से तेलंगाना के लोगों को भी विफल कर दिया है। कांग्रेस एक ऐसी पार्टी है जिसे आजमाया जा चुका है।
Oct 25, 2023, 3:01 PM IST

मोदी सरकार पर बरसीं प्रियंका गांधी

राजस्थान के झुंझुनू में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने बोला केंद्र की मोदी सरकार पर हमला, कहा- केवल दो उद्योगपतियों को आगे बढ़ा रही मोदी सरकार
Oct 25, 2023, 2:14 PM IST

किताबों में इंडिया की जगह भारत

सभी स्कूली किताबों में अब इंडिया की जगह लिखा जाएगा 'भारत', NCERT की कमेटी ने प्रस्ताव को दी मंजूरी
Oct 25, 2023, 2:01 PM IST

प्रह्लाद पटेल ने किया नामांकन

केंद्रीय मंत्री और भाजपा नेता प्रह्लाद सिंह पटेल ने मध्य प्रदेश की नरसिंहपुर सीट से दाखिल किया विधानसभा चुनाव के लिए नामांकन
Oct 25, 2023, 1:57 PM IST

छत्तीसगढ़ के लिए BJP की सूची

छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी ने जारी की चौथी सूची... अंबिकापुर, बेलतरा, कसडोल और बेमेतरा सीटों से घोषित किए प्रत्याशी
Oct 25, 2023, 12:21 PM IST

4 सीटों पर बदले कांग्रेस ने प्रत्याशी

मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने सुमावली, पिपरिया, बड़नगर और जोरा विधानसभा सीटों पर बदले अपने प्रत्याशी, नए उम्मीदवारों की सूची भी जारी की
Oct 25, 2023, 11:47 AM IST

शिंदे पर संजय राउत का पलटवार

महाराष्ट्र के सीएम एकनाथ शिंदे पर शिवसेना (उद्धव बाल ठाकरे) का पलटवार, कहा- शिंदे अपने आप में एक हमास हैं, जिस शिवसेना ने उन्हें यहां तक पहुंचाया, आज उसके लिए वो ऐसे शब्द बोल रहे हैं
Oct 25, 2023, 10:12 AM IST

आज झुंझुनू जाएंगी प्रियंका गांधी

विधानसभा चुनाव की सरगर्मियों के बीच कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी आज राजस्थान में झुंझुनू दौरे पर रहेंगी और माना जा रहा है कि वो महिलाओं के लिए कुछ बड़े ऐलान कर सकती हैं।
Oct 25, 2023, 9:48 AM IST

पांचों राज्यों में जीतेगी कांग्रेस- खड़गे

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि भाजपा की सरकारों में लोग बेरोजगारी और महंगाई से परेशान हैं और पांचों राज्यों में कांग्रेस सरकार बनाने जा रही है।
Oct 25, 2023, 9:01 AM IST

सुधरी दिल्ली की हवा

दशहरे के अगले दिन दिल्ली की हवा में कुछ सुधार हुआ है और एयर क्वालिटी इंडेक्स 'बहुत खराब' कैटेगरी से 'मध्यम' में पहुंच गया है। हालांकि नोएडा में हवा अभी भी खराब कैटेगरी में है।
Oct 25, 2023, 8:58 AM IST

भाला फेंक में सुमित ने जीता गोल्ड

एशियन पैरा गेम्स के पुरुष वर्ग में 64 किलो भार कैटेगरी में सुमित अंतिल ने 73.29 मीटर भाला फेंककर गोल्ड मेडल हासिल करते हुए नया विश्व रिकॉर्ड बना दिया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+