Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Breaking News Live Today:'कांग्रेस पार्टी और उसके सदस्य गुलाम मानसिकता...',धर्मेंद्र प्रधान ने साधा निशाना

Breaking news in hindi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज वाराणसी में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम की आधारशिला रख दी है। इस दौरान मंच पर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ, पूर्व भारतीय क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर, सुनील गावस्कर, कपिल देव जैसे दिग्गज मौजूद रहे। वहीं, खालिस्तानी आतंकी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या के मामले को लेकर भारत और कनाडा के बीच तनाव बना हुआ है। पढ़िए देश, दुनिया, खेल और कारोबार से जुड़ी सभी बड़ी खबरों के लाइव अपडेट्स।

Breaking News

लाइव अपडेट्स:-

LIVE Feed
Sep 23, 2023, 7:47 PM IST

कांग्रेस पार्टी और उसके सदस्य गुलाम मानसिकता के साथ: धर्मेंद्र प्रधान

ओडिशा के भुवनेश्वर में केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने नए संसद भवन पर कांग्रेस के राज्यसभा सांसद जयराम रमेश की टिप्पणी पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि जयराम रमेश का बयान उनकी हताशा और उथली मानसिकता को दर्शाता है। संयुक्त सत्र के दौरान उनकी पार्टी के एक मंत्री ने कहा कि जब कांग्रेस "शासन था और मीरा कुमार अध्यक्ष थीं, उन्होंने नए संसद भवन की बात की थी। पीएम मोदी ने उस सुझाव को तार्किक अंत तक पहुंचाया। कांग्रेस पार्टी और उसके सदस्य अपनी गुलाम मानसिकता के साथ यह नहीं समझ सकते कि नया भारत क्या है।
Sep 23, 2023, 4:23 PM IST

UP के वाराणसी में PM नरेंद्र मोदी ने किया रोड शो

यूपी के वाराणसी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रोड शो किया। इसके साथ ही उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ के साथ राज्य में बनने वाले अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम के मॉडल को देखा। वहीं, अटल आवासीय विद्यालय के तहत बनने वाले स्कूल के मॉडल का निरीक्षण किया।
Sep 23, 2023, 3:48 PM IST

दिल्ली में ग्राहकों ने मोबाइल स्टोर में मारपीट

दिल्ली के कमला नगर इलाके में शनिवार को आईफोन-15 की आपूर्ति में कथित देरी के बाद ग्राहकों और मोबाइल दुकान के कर्मचारियों के बीच झड़प हो गई। दो ग्राहकों ने स्टोर पर मौजूद स्टाफ के साथ हाथापाई की। जिसमें एक स्टोरकीपर चोटिल हुआ। सूचना पर पहुंची दिल्ली पुलिस ने ग्राहकों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की।
Sep 23, 2023, 2:24 PM IST

हर खेल प्रेमी की तरफ से पीएम का स्वागत: सीएम योगी

वाराणसी में सीएम योगी ने कहा, 'प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी यूपी में पहली बार एक अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम की आधार शिला रख रहे हैं, मैं प्रदेश के हर खेल प्रेमी की तरफ से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का स्वागत करता हूं'
Sep 23, 2023, 2:11 PM IST

क्रिकेट स्टेडियम की आधारशिला रखी गई

पीएम मोदी ने यूपी के वाराणसी में रखी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम की आधारशिला, मंच पर सीएम योगी के साथ-साथ पूर्व क्रिकेट सचिन तेंदुलकर मौजूद
Sep 23, 2023, 2:07 PM IST

पीएम मोदी के साथ मंच पर सचिन तेंदुलकर

वाराणसी में पीएम मोदी के साथ मंच पर सचिन तेंदुलकर और यूपी के सीएम योगी मौजूद, कुछ ही देर में रखेंगे अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम की आधारशिला
Sep 23, 2023, 2:05 PM IST

वाराणसी पहुंचे पीएम मोदी

वाराणसी में कार्यक्रम स्थल पहुंचे पीएम मोदी, अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम की रखेंगे आधारशिला
Sep 23, 2023, 2:04 PM IST

काशी विश्वनाथ पहुंचे पूर्व क्रिकेटर

पूर्व भारतीय क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर, सुनील गावस्कर, कपिल देव और बीसीसीआई सचिव जय शाह ने वाराणसी के काशी विश्वनाथ मंदिर में की पूजा अर्चना
Sep 23, 2023, 1:28 PM IST
उत्तर प्रदेश

लोनी में गिरी इमारत, कई लोग फंसे

गाजियाबाद के लोनी में एक इमारत गिर गई है, जिसमें सकई लोगों के फंसे होने की आशंका है। बचाव अभियान जारी है।
Sep 23, 2023, 12:05 PM IST

मणिपुर में बहाल हुई इंटरनेट सेवा

मणिपुर में हिंसा के बाद सामान्य हो रहे हालात, मुख्यमंत्री बीरेन सिंह ने किया मोबाइल इंटरनेट से बैन हटाए जाने का ऐलान
Sep 23, 2023, 11:38 AM IST

जोधपुर हॉस्टल पहुंचे अमित शाह

'वन नेशन वन इलेक्शन' के लिए पहली आधिकारिक बैठक में हिस्सा लेने दिल्ली के जोधपुर हॉस्टल पहुंचे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह
Sep 23, 2023, 11:27 AM IST

ईडी समन के खिलाफ हाईकोर्ट पहुंचे हेमंत सोरेन

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने ईडी के समन के खिलाफ हाईकोर्ट में दाखिल की याचिका, सुप्रीम कोर्ट कर चुका है याचिका पर सुनवाई से इंकार
Sep 23, 2023, 10:57 AM IST

दादर में लगी आग

मुंबई के दादर इलाके में बिल्डिंग में लगी भीषण आग, हादसे में 60 साल के बुजुर्ग की मौत, आग बुझाने में जुटीं फायर ब्रिगेड की गाड़ियां
Sep 23, 2023, 9:29 AM IST

नागपुर में घरों में भरा पानी

महाराष्ट्र के नागपुर में बारिश ने लोगों के लिए बढ़ाई मुश्किलें, कैनाल रोड रामदासपेठ में घरों में भरा पानी
Sep 23, 2023, 9:27 AM IST

नागपुर बाढ़ में बचाए गए 6 लोग

महाराष्ट्र के नागपुर में बारिश ने बिगाड़े हालात, एनडीआरएफ टीम ने अंबाझीर झील इलाके से 6 लोगों को सुरक्षित निकाला
Sep 23, 2023, 9:25 AM IST

DUSU चुनाव के लिए वोटों की गिनती जारी

दिल्ली यूनिवर्सिटी में छात्र संघ चुनाव के लिए वोटों की गिनती जारी, नॉर्थ कैंपस इलाके में बेहद कड़ी सुरक्षा व्यवस्था
Sep 23, 2023, 9:14 AM IST

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी जयपुर पहुंचे, राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत ने किया स्वागत, जयपुर में रैली को संबोधित करेंगे राहुल गांधी

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+