Breaking News Live Today: 'दूसरी भाषा बोलने वाले लोगों का अपमान कर रहे अमित शाह, बोले डीएमके नेता एलंगोवन

Breaking news in hindi: अमेरिका में भारतीय छात्रा जाह्नवी कंडुला की मौत पर अमेरिकी पुलिसकर्मी के हंसने के मामले पर भारत ने सख्त रुख अपनाते हुए जांच की मांग की है। वहीं, मौसम विभाग ने कहा कि दिल्ली एनसीआर में एक बार फिर हल्की बारिश का दौर शुरू हो सकता है। केरल में निपाह वायरस से एक और शख्स संक्रमित हुआ है और संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर पांच हो गई है। देश, दुनिया, कारोबार, खेल जगत और विदेश से जुड़ी हर बड़ी खबर के लाइव अपडेट्स, पढ़िए यहां।

breaking news in hindi

लाइव अपडेट्स:-

LIVE Feed
Sep 14, 2023, 9:10 PM IST

'दूसरी भाषा बोलने वाले लोगों का अपमान कर रहे अमित शाह'

डीएमके नेता टीकेएस एलंगोवन ने कहा कि हिंदी एकजुट करने वाली ताकती भाषा कैसे हो सकती है? देश में 29 राज्य हैं और केवल 7 राज्य हिंदी बोलते हैं। 22 राज्य अन्य भाषाएं बोलते हैं। 22 राज्यों में हिंदी की कोई भूमिका नहीं है। हमारे पास अपनी भाषा तो हिंदी थोपने का क्या मकसद? अमित शाह दूसरी भाषा बोलने वाले लोगों का अपमान कर रहे हैं।
Sep 14, 2023, 8:42 PM IST

कांग्रेस ने सांसदों के लिए जारी किया व्हिप

कांग्रेस ने अपने राज्यसभा सांसदों को संसद के विशेष सत्र 18 से 22 सितंबर तक सदन में उपस्थित रहने के लिए तीन लाइन का व्हिप जारी किया है।
Sep 14, 2023, 6:47 PM IST

मुंबई एयरपोर्ट पर भीषण हादासा

मुंबई एयरपोर्ट पर लैंडिंग करते समय एक प्राइवेट चार्टर्ड प्लेन रनवे फिसल भीषण हादसे का शिकार हो गया। विमान में 6 यात्री और दो क्रू मेंबर सवार थे। भारी बारिश के कारण दृश्यता 700 मीटर थी। 3 घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
Sep 14, 2023, 4:37 PM IST

अनंतनाग में ड्रोन से निगरानी

जम्मू-कश्मीर: अनंतनाग में सुरक्षा बलों द्वारा ड्रोन से निगरानी की जा रही है। जहां कल सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ हुई थी, वहां तलाशी अभियान जारी है।
Sep 14, 2023, 3:07 PM IST

लवली ने संभाला DPCC का पदभार

दिल्ली: अरविंदर सिंह लवली ने ​दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष का पदभार संभाल लिया है। DPCC के अध्यक्ष के रूप में कार्यभार संभालने के बाद लवली ने कहा, "हर कांग्रेस कार्यकर्ता की प्राथमिकता संगठन को मजबूत करना है। संगठन को मजबूत करने की दिशा में यह पहला कदम है, जहां पांच साल बाद पहली बार कांग्रेस नेतृत्व और कार्यकर्ता एक साथ मंच पर थे।
Sep 14, 2023, 3:02 PM IST

मुजफ्फरपुर नाव हादसा अपडेट

बिहार: मुजफ्फरपुर में बागमती नदी पर मधुर पट्टी घाट के पास बच्चों को ले जा रही नाव पलट गई। ताजा अपडेट के मुताबिक 10 के गुमशुदा होने की आशंका है। 15-20 को सुरक्षित निकाल लिया गया है।
Sep 14, 2023, 1:33 PM IST

पवन कल्याण और चंद्रबाबू नायडू का गठबंधन

जनसेना प्रमुख पवन कल्याण ने कहा है कि उनकी पार्टी और टीडीपी आने वाले चुनावों के लिए गठबंधन करेगी।
Sep 14, 2023, 12:41 PM IST

मनोज जारंगे पाटिल ने वापस ली अपनी भूख हड़ताल

महाराष्ट्र के जालना में मराठा एक्टिविस्ट मनोज जारंगे पाटिल ने वापस ली अपनी भूख हड़ताल, महाराष्ट्र के सीएम एकनाथ शिंदे ने जूस पिलाकर तुड़वाया अनशन
Sep 14, 2023, 11:46 AM IST

मुजफ्फरपुर में पलटी बच्चों से भरी नाव

बिहार के मुजफ्फरपुर में बड़ा हादसा, 30 से ज्यादा बच्चों को स्कूल ले जा रही नाव नदी में पलटी, कई बच्चों के लापता होने की खबर
Sep 14, 2023, 10:01 AM IST

67,729 पर पहुंचा सेंसेक्स

शेयर बाजार में रौनक, 260 अंकों की तेजी के साथ 67,729 पर पहुंचा सेंसेक्स, 87 अंक चढ़कर 20,157 पर कारोबार कर रहा निफ्टी
Sep 14, 2023, 9:01 AM IST

घेरे गए लश्कर के दो आतंकी

जम्मू कश्मरी के अनंतनाग में भारी संख्या में सेना तैनात, सुरक्षाबलों ने लश्कर के दो आतंकियों को घेरा
Sep 14, 2023, 9:00 AM IST

पीओके पर आ सकता है प्रस्ताव

सूत्रों के हवाल से खबर है कि केंद्र सरकार संसद के विशेष सत्र में पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (पीओके) पर प्रस्ताव ला सकती है
Sep 14, 2023, 8:45 AM IST

लखनऊ में आज मॉक ड्रिल

किसी भी तरह के आतंकी हमलों से निपटने की तैयारियों के तहत आज विधानसभा और लोकभवन में हो रही है मॉक ड्रिल
Sep 14, 2023, 8:41 AM IST

करोल बाग में लगी आग

दिल्ली के करोल बाग इलाके में कपड़ों के गोदाम में लगी भीषण आग, फायर ब्रिगेड की 15 गाड़ियों ने पाया आग पर काबू
Sep 14, 2023, 8:36 AM IST

केरल में अब तक 5 लोग निपाह वायरस से संक्रमित

केरल में निपाह वायरस से एक और शख्स संक्रमित हुआ है, जिसके बाद संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर पांच हो गई है, राज्य की स्वास्थ्य मंत्री वीना जॉर्ज ने इस बात की पुष्टि की है

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+