Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Breaking News Live Today: चेन्नई में भारी बारिश के कारण 15 नवंबर को सभी स्कूलों की छुट्टी घोषित

Aaj ki Taja Khabar Breaking News Live Today: देश-दुनिया की तमाम आज की बड़ी खबरें आपको इस लाइव ब्लॉग में मिलेगी। आज सोमवार 14 नवंबर का दिन है। उत्तराखंड सरकार ने उत्तरकाशी सुरंग हादसे की जांच के लिए छह सदस्यीय विशेषज्ञ समिति का गठन किया है। टनस में अभी भी 40 मजदूर अंदर फंसे हैं। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी आज आज छत्तीसगढ़ के दौरे पर जाएंगी। आज देश के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की जयंती है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के मुताबिक दिल्ली में वायु गुणवत्ता 'गंभीर' श्रेणी में है। इजरायल हमास युद्ध में गाजा के 11,240 लोगों की मौत हो गई है। वहीं 4,630 बच्चे भी मारे गए हैं।

देश, दुनिया, कारोबार, खेल जगत और विदेश से जुड़ी हर बड़ी खबर के लाइव अपडेट्स, पढ़िए यहां

Breaking News Live Today

LIVE Feed
Nov 14, 2023, 9:30 PM IST

प्रियंका को चुनाव आयोग का नोटिस

पीएम मोदी के खिलाफ बयान देने के मामले में बीजेपी की शिकायत के बाद चुनाव आयोग ने कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। ईसी ने प्रियंका को इस नोटिस का जवाब देने के लिए 16 नवंबर को रात आठ बजे तक का समय दिया है।
Nov 14, 2023, 9:05 PM IST

भारी बारिश के चलते चेन्नई में कल की छुट्टी

तमिलनाडु: चेन्नई में लगातार भारी बारिश के कारण 15 नवंबर को जिले के सभी स्कूलों में छुट्टी घोषित की गई, जिसकी जानकारी जिला कलेक्टर रश्मी सिद्धार्थ जगड़े ने दी।
Nov 14, 2023, 8:11 PM IST

केरल: 581.7 ग्राम अवैध सोना बरामद

केरल: कोचीन सीमा शुल्क एआईयू बैच के अधिकारियों द्वारा की गई प्रोफाइलिंग के आधार पर दुबई से कोचीन अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पहुंचे एक यात्री को ग्रीन चैनल पर रोका गया। उसके चेक-इन बैगेज की स्कैनिंग के दौरान यात्री के एयर फ्रायर में कुछ संदिग्ध तस्वीरें देखी गईं। जांच में एक खोखली धातु डिस्क बरामद की गई। खोखली धातु की डिस्क के अंदर छिपाई गई 581.7 ग्राम वजनी कच्चे सोने की खोखली डिस्क बरामद की गई।
Nov 14, 2023, 7:14 PM IST

अचानक नाव में लगी भीषण आग

आंध्र प्रदेश: बापटला जिले के निज़ामपट्टनम बंदरगाह पर खड़ी एक नाव अचानक आग लगने से पूरी तरह जल गई। समुद्री पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि यह घटना शॉर्ट सर्किट या गैस सिलेंडर विस्फोट के कारण हुई।
Nov 14, 2023, 7:13 PM IST

ट्रेन की एक बोगी में आग

ओडिशा: पुरी रेलवे स्टेशन डिपो पर ट्रेन की एक बोगी में आग लग गई।
Nov 14, 2023, 7:11 PM IST

मोदी के रोड शो पर फूलों की वर्षा

मध्य प्रदेश चुनाव: इंदौर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रोड शो के दौरान लोगों ने फूलों की बारिश की।
Nov 14, 2023, 6:36 PM IST

कर्नाटक सरकार के फैसले पर उमर अब्दुल्ला

जम्मू-कश्मीर: कर्नाटक परीक्षा प्राधिकरण के भर्ती परीक्षाओं में सिर ढकने के प्रतिबंध वाले फैसले पर नेशनल कॉन्फ्रेंस के उपाध्यक्ष उमर अब्दुल्ला ने कहा, "क्या पहनते हैं, किस तरह पहनते हैं इसपर सरकार को दखल क्यों दें?... अफसोस के साथ कहना पड़ रहा है कि कांग्रेस की सरकार में इस तरह के फैसले लिए जा रहे हैं, मैं कांग्रेस के आलाकमान से गुजारिश करूंगा कि कर्नाटक में जो ऑर्डर जारी हुआ है इसपर पुन: विचार करें।"
Nov 14, 2023, 6:35 PM IST

वानखेड़े स्टेडियम पहुंची भारतीय टीम

आईसीसी क्रिकेट विश्व कप: भारतीय क्रिकेट टीम न्यूजीलैंड के खिलाफ कल खेले जाने वाले सेमीफाइनल मैच से पहले मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम पहुंची।
Nov 14, 2023, 5:21 PM IST

एनआईए का एक्शन, आतंकियों की संपत्तियां कुर्क

एनआईए ने 2018 में श्रीनगर पुलिस पर हमला करके भागने वाले पाकिस्तानी लश्कर आतंकवादियों में से दो आरोपियों की 8 संपत्तियां कुर्क की है।
Nov 14, 2023, 4:07 PM IST

वायु प्रदूषण पर भाजपा सांसद गौतम गंभीर

दिल्ली-एनसीआर में वायु प्रदूषण पर भाजपा सांसद गौतम गंभीर ने कहा, "... हमें न केवल दिवाली के दौरान बल्कि पूरे साल प्रदूषण के मुद्दे पर बात करनी चाहिए। दिल्ली सरकार को बुनियादी ढांचे पर खर्च करने की ज़रूरत है। पिछले 9 वर्षों में धूल प्रदूषण पर कोई काम नहीं किया गया, कोई वैक्यूम क्लीनर या छिड़काव मशीनें नहीं लाई गईं और कोई कृत्रिम बारिश नहीं की गई। दिल्ली में 70% बच्चे नेब्युलाइज़र पर हैं..."
Nov 14, 2023, 3:37 PM IST

हिमंत बिस्वा सरमा बघेल पर बरसे

छत्तीसगढ़: असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने राजिम में एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा, ''उन्होंने (भूपेश बघेल) महादेव के नाम पर घोटाला किया है, अब महादेव उन्हें छोड़ेंगे नहीं... भूपेश बघेल आपका हिसाब देने का समय आ चुका है... चुनाव के पहले चरण में आप लोग(कांग्रेस) हार चुके हैं और दूसरे चरण के चुनाव में आपका हारना पक्का है... ''
Nov 14, 2023, 2:14 PM IST

10 और पारिवारिक अदालतों के निर्माण को मंजूरी

दिल्ली के उपराज्यपाल वी.के. सक्सेना ने राजधानी में 10 और पारिवारिक अदालतों के निर्माण को मंजूरी दे दी है, जिससे शहर में ऐसी अदालतों की संख्या बढ़कर 31 हो गई है: दिल्ली उपराज्यपाल कार्यालय
Nov 14, 2023, 1:39 PM IST

'कांग्रेस जो वादा करती है, वो कभी पूरा नहीं करती', MP में बोले पीएम मोदी

मध्य प्रदेश के बैतूल में जनसभा को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि, 'कांग्रेस जो वादा करती है, वो कभी पूरा नहीं करती है। पिछली बार कर्ज़ माफी का वादा सरकार बनने के 1.5 साल बाद तक भी पूरा नहीं कर पाए। लूटने में ही पड़े रहे...।'
Nov 14, 2023, 11:54 AM IST

भोपाल पहुंचे राहुल गांधी

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी मध्य प्रदेश के भोपाल पहुंचे। यहां वो रैली को संबोधित करेंगे।
Nov 14, 2023, 11:52 AM IST

तमिलनाडु के कई हिस्सों में हो रही है बारिश

तमिलनाडु के चेन्नई, नागपट्टिनम के कई हिस्सों में आज तेज बारिश हुई है। कई स्कूलों को बंद किया गया है।
Nov 14, 2023, 11:51 AM IST

उत्तरकाशी टनल दुर्घटना: CM धामी ने कहा- 'अंदर फंसे 40 लोगों को भोजन, पानी, ऑक्सीजन दिया जा रहा है'

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तरकाशी टनल दुर्घटना पर कहा, "... जो श्रमिक अंदर फंसे हुए हैं उनके परिवारों से भी बात हुई है। सभी वहां सुरक्षित हैं... जल्द से जल्द वह सुरक्षित बाहर आ जाएं, हम सब इसी काम में लगे हुए हैं। लगातार भोजन, पानी और ऑक्सीजन की सप्लाई की जा रही है... भारत सरकार से लगातार बातचीत हो रही है। प्रधानमंत्री मोदी खुद पूरी घटना को नजदीक से देख रहे हैं..."
Nov 14, 2023, 9:31 AM IST

जवाहरलाल नेहरू जयंती: सोनिया गांधी और खड़गे ने की पुष्पांजलि अर्पित

दिल्ली में कांग्रेस प्रमुख मल्लिकार्जुन खड़गे, कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी और कांग्रेस महासचिव के.सी. वेणुगोपाल ने शांतिवन पहुंच कर पंडित जवाहरलाल नेहरू को उनकी जयंती पर पुष्पांजलि अर्पित की।
Nov 14, 2023, 9:29 AM IST

उत्तरकाशी सुरंग दुर्घटना: जांच के लिए छह सदस्यीय विशेषज्ञ समिति का गठन

उत्तराखंड की सरकार ने उत्तरकाशी सुरंग दुर्घटना की जांच के लिए छह सदस्यीय विशेषज्ञ समिति का गठन किया है। सुरंग का एक हिस्सा टूटने और मलबा गिरने से 40 मजदूर अंदर फंस गए हैं। बचाव अभियान अभी भी जारी है।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+