Breaking News Live Today: संसद के विशेष सत्र में पेश होंगे 4 बिल
Breaking news in hindi: राजस्थान के भरतपुर में बुधवार सुबह जयपुर-आगरा हाईवे पर एक भीषण सड़क हादसा हुआ है, जिसमें अभी तक 11 लोगों की मौत की खबर है। वहीं, जम्मू के राजौरी में आतंकियों के साथ सुरक्षाबलों की मुठभेड़ जारी है, जिसमें एक आतंकी को ढेर किया जा चुका है। मुठभेड़ में सेना का एक जवान शहीद हुआ है और एक पुलिस एसपीओ सहित तीन लोग घायल हुए हैं। लीबिया में आई बाढ़ में अभी तक 5 हजार से ज्यादा लोगों की जान जा चुकी है और 10 हजार से ज्यादा लोग लापता बताए जा रहे हैं। पढ़िए देश, दुनिया, विदेश और कारोबार से जुड़ी हर बड़ी खबर के लाइव अपडेट।

लाइव अपडेट्स:-
LIVE Feed
संसद के विशेष सत्र में पेश होंगे 4 बिल
राज्यसभा की ओर से जो बुलेटिन जारी किया गया है उसमे कहा गया है कि सदस्यों को इस बात की जानकारी दी जाती है कि सोमवार को अन्य सामान्य कामकाज के अलावा संसद के 75 वर्ष के पूरे होने के मौके पर संविधान सभा की उपलब्धियों और अनुभव पर चर्चा होगी। इस दौरान संसद में सिर्फ 4 सामान्य बिल लाए जाएंगे।
मध्य प्रदेश चुनाव को लेकर बैठक
मध्य प्रदेश चुनाव को लेकर भाजपा केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक दिल्ली स्थित पार्टी मुख्यालय में शुरू हो गई है।
बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह समेत CEC सदस्य और मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मौजूद हैं।
कावेरी जल बंटवारे मुद्दे पर सर्वदलीय बैठक जारी
कावेरी जल बंटवारे मुद्दे पर कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में सर्वदलीय बैठक जारी है। बैठक में सीएम सिद्धारमैया, डिप्टी सीएम डीके शिवकुमार और अन्य अधिकारी मौजूद हैं। बता दें कि कावेरी जल विवाद तमिलनाडु और कर्नाटक के बीच का विवाद है।
बता दें कि कावेरी जल विनियमन समिति (सीडब्ल्यूआरसी) ने अपनी नवीनतम सिफारिश में कर्नाटक सरकार से बुधवार से 25 दिनों के लिए 5,000 क्यूसेक पानी छोड़ने को कहा है। डिप्टी सीएम डी.के. शिवकुमार ने कहा था कि राज्य पानी छोड़ने की स्थिति में नहीं है क्योंकि उसके पास पीने के पानी के लिए पर्याप्त भंडारण नहीं है।
इंडिया गठबंधन की बैठक पर डी राजा का आया जवाब
इंडिया कोऑर्डिनेशन कमेटी की बैठक पर सीपीआई नेता डी राजा का जवाब आया है। इंडिया कोऑर्डिनेशन कमेटी की बैठक पर सीपीआई नेता डी राजा कहते हैं हम पहले चर्चा किए गए फैसलों या प्रस्तावों की समीक्षा करेंगे। मुंबई बैठक में हमने मुद्दों पर पर्याप्त चर्चा की। अब समय आ गया है कि हमें लोगों के पास जाना चाहिए, उन्हें संगठित करना चाहिए। हमें देश के विभिन्न हिस्सों में विशिष्ट मुद्दों पर सार्वजनिक रैलियां, सार्वजनिक बैठकें आयोजित करनी चाहिए। सीट बंटवारे पर पहले से ही औपचारिक और अनौपचारिक बातचीत चल रही है। यह पहली बैठक है, हम मुद्दों पर चर्चा करेंगे। उन्होंने कहा है कि सीपीएम ने अभी तक अपना उम्मीदवार नहीं दिया है। वे अपना समय लेंगे। लेकिन सीपीआई से, मैं वहां मीटिंग में हूं। इस तरह मैं पूरे वामपंथ का भी प्रतिनिधित्व करूंगा।
14 सितंबर को एमपी और छत्तीसगढ़ का दौरा करेंगे पीएम मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 14 सितंबर को मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ का दौरा करेंगे। सुबह करीब 11:15 बजे प्रधानमंत्री मध्य प्रदेश के बीना पहुंचेंगे, जहां वह बीना रिफाइनरी में पेट्रोकेमिकल कॉम्प्लेक्स और राज्य भर में दस नई औद्योगिक परियोजनाओं सहित 50,700 करोड़ परियोजनाओं का शिलान्यास करेंगे। दोपहर करीब 3:15 बजे वह छत्तीसगढ़ के रायगढ़ पहुंचेंगे, जहां वह रेल क्षेत्र की महत्वपूर्ण परियोजनाएं राष्ट्र को समर्पित करेंगे। कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री छत्तीसगढ़ के नौ जिलों में 'क्रिटिकल केयर ब्लॉक' की आधारशिला भी रखेंगे और एक लाख सिकल सेल परामर्श कार्ड भी वितरित करेंगे।
कोटा में रांची की एक छात्रा ने लगाई फांसी
नीट की तैयारी कर रही एक कोचिंग छात्रा ने कोटा में फांसी लगा ली। वह झारखंड की रांची की रहने वाली थी और नीट की तैयारी करने के लिए राजस्थान के कोटा आई थी। कोटा शहर के विज्ञान नगर पुलिस स्टेशन के SHO देवेश भारद्वाज ने इसकी जानकारी दी है।
More From
-
Aaj Ka Mausam: यूपी-एमपी-बिहार समेत 8 राज्यों में आंधी-बारिश बरपाएगी कहर, दिल्ली का क्या है हाल? -
Delhi Weather Forecast Today: दिल्ली में कब तक होगी बारिश? इस वजह से मार्च में बदला मौसम, IMD की चेतावनी -
Mumbai weather: मुंबई में बढ़ी गर्मी और उमस, 35°C पहुंचा पारा, IMD ने जारी किया अलर्ट, क्या होगी बारिश? -
Kal Ka Mausam: 22 मार्च को Delhi-UP समेत किन राज्यों में बारिश का IMD अलर्ट? ओलावृष्टि-वज्रपात संकट कहां? -
Indian Railway Advisory: 26-27 मार्च की रात रेलवे का सिस्टम ठप, बुकिंग समेत ये 8 सेवाएं रहेंगी बंद-LIST -
Sikkim Avalanche Warning: सिक्किम-उत्तराखंड में कुदरत का कहर, अगले 24 घंटे भारी, घर से निकलने से पहले ये पढ़ें -
Uttar Pradesh Weather Alert: ईद पर बदला मौसम! नोएडा में धुंध? Lucknow समेत 25 जिलों में आंधी, ओलावृष्टि कहां? -
Aaj Ka Mausam: यूपी-बिहार समेत 10 राज्यों में बारिश की आशंका, दिल्ली में कैसा रहेगा मौसम? -
Uttarakhand weather केदारनाथ में बर्फबारी से कड़ाके की ठंड और शून्य से नीचे तापमान, आज कैसा रहेगा प्रदेश मौसम -
दिल्ली उच्च न्यायालय ने भारी पुलिस तैनाती के बीच समाचार एजेंसी यूएनआई के कार्यालय को सील करने का आदेश दिया। -
Hyderabad Bengaluru Bullet Train: 626 किमी के प्रोजेक्ट ने पकड़ी रफ्तार, DPR पर बड़ा अपडेट आया -
Monalisa की शादी के 8 दिन बाद ये क्या हो गया? मुस्लिम पति पर बड़ा खुलासा, डायरेक्टर के बयान से मचा हड़कंप












Click it and Unblock the Notifications