Breaking News Live Today: पश्चिम बंगाल के मदपुर में पैसेंजर बस में लगी भीषण आग, दमकल मौके पर मौजूद

Aaj ki Taja Khabar Breaking News Live Today: देश-दुनिया की तमाम आज की बड़ी खबरें आपको इस लाइव ब्लॉग में मिलेगी। आज शुक्रवार 10 नवंबर का दिन है। देशभर में आज धनतेरस का त्यौहार मनाया जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों को धनतेरस के अवसर पर शुभकामनाएं दीं। दिल्ली-एनसीआर में झमाझम बारिश के बाद मौसम में बदलाव देखने को मिला। बारिश की वजह से दिल्ली में कई जगहों पर AQI घटकर 100 से कम हो गया है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी आज मध्य प्रदेश के सतना में दौरे पर रहेंगे। सुप्रीम कोर्ट आज श्रीकृष्ण जन्मभूमि विवाद से संबंधित मामले की आज सुनवाई करेगा। क्रिकेट वर्ल्ड कप में आज साउथ अफ्रीका और अफगानिस्तान के बीच मुकाबला होगा।

Breaking News

देश, दुनिया, कारोबार, खेल जगत और विदेश से जुड़ी हर बड़ी खबर के लाइव अपडेट्स, पढ़िए यहां

LIVE Feed
Nov 11, 2023, 12:27 AM IST

पश्चिम बंगाल के मदपुर में पैसेंजर बस में लगी भीषण आग, दमकल मौके पर मौजूद

पश्चिम बंगाल के मिदनापुर के मदपुर में एनएच 16 पर एक यात्री बस में आग लग गई। मौके पर दमकल की गाड़ियां मौजूद हैं। अधिक जानकारी की प्रतीक्षा है।
Nov 10, 2023, 11:19 PM IST

किशोरी पेडनेकर से 23 नवंबर को ED करेगी पूछताछ

कोविड बॉडी बैग घोटाला मामले में ईडी ने मुंबई की पूर्व मेयर और उद्धव गुट की नेता किशोरी पेडनेकर को 23 नवंबर को सुबह 11 बजे पूछताछ के लिए बुलाया है।
Nov 10, 2023, 9:34 PM IST

80 भारतीय मछुआरों की वतन वापसी

अमृतसर, पंजाब: पाकिस्तान द्वारा रिहा किए गए 80 भारतीय मछुआरे आज अटारी-वाघा सीमा के रास्ते भारत पहुंचे।
Nov 10, 2023, 8:30 PM IST

गुड़गांव-दिल्ली एक्सप्रेसवे पर ट्रैफिक जाम

गुरुग्राम, हरियाणा: दिवाली से पहले गुड़गांव-दिल्ली एक्सप्रेसवे पर ट्रैफिक जाम देखा गया।
Nov 10, 2023, 7:44 PM IST

एथिक्स कमेटी की रिपोर्ट लोकसभा अध्यक्ष को भेजी गई

एएनआई ने सूत्रों के हवाले लिखा है कि लोकसभा की आचार समिति ने टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा से जुड़े मामले में स्पीकर ओम बिरला को अपनी रिपोर्ट सौंप दी है
Ethics Committee of Lok Sabha has submitted its report to Speaker Om Birla in the case related to TMC MP Mahua Moitra: Sources
Nov 10, 2023, 7:11 PM IST

अवैध जॉब रैकेट का भंडाफोड़

सीबीआई ने देश के कई राज्यों में चल रहे एक अवैध जॉब रैकेट का भंडाफोड़ किया है और तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पटना, मुंबई, बेंगलुरु, मैंगलोर और धनबाद सहित 9 स्थानों पर तलाशी ली गई। वे नौकरी के लिए 10-20 लाख रुपए ले रहे थे। उन्होंने कई नौकरी चाहने वालों से किश्तों में पैसे भी लिए।
Nov 10, 2023, 7:11 PM IST

भाजपा उम्मीदवार फूट-फूटकर रोने लगा

राजधानी जयपुर की आदर्श नगर सीट से भाजपा उम्मीदवार रवि नैय्यर प्रेस वार्ता के दौरान 3 गायों की मौत के बारे में बात करते हुए भावुक हो गए। उन्होंने कांग्रेस नेता पर गौमाता को जहर देकर मारने का आरोप लगाया है, जिसके बाद जयपुर की सियासत गरमा गई है।
Nov 10, 2023, 2:42 PM IST

जेल में बंद मनीष सिसौदिया कल मिल सकेंगे अपनी बीमार पत्नी से

राउज एवेन्यू कोर्ट ने पूर्व डिप्टी सीएम और आप नेता मनीष सिसौदिया को कल 11 नवंबर को सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक अपनी बीमार पत्नी से मिलने की इजाजत दे दी है।
Nov 10, 2023, 2:40 PM IST

दिल्ली प्रदूषण पर क्या बोले मंत्री सौरभ भारद्वाज?

दिल्ली में प्रदूषण की स्थित पर दिल्ली सरकार में मंत्री सौरभ भारद्वाज ने कहा, "दिल्ली की भूवैज्ञानिक स्थिति ऐसी है कि आस-पास के राज्यों से प्रदूषण का धुआं आता है। दिल्ली के आस-पास के राज्य प्रदूषण नियंत्रण नियमों का पालन नहीं करते हैं।
Nov 10, 2023, 2:39 PM IST

अयोध्या राम मंदिर पर आया बड़ा अपडेट

उत्तर प्रदेश के अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है। मंदिर का प्राण प्रतिष्ठा समारोह 22 जनवरी 2024 को आयोजित किया जाएगा।
Nov 10, 2023, 9:49 AM IST

बिहार गया में फायरिंग, शिक्षक की हुई मौत

बिहार के गया जंक्शन पर खुलेआम फायिरंग में औरंगाबाद के शिक्षक 45 वर्षीय नरेंद्र कुमार की मौत हो गई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+