जयललिता की समाधि पर साथ पहुंचे पेन्नीरसेल्वम और भतीजी दीपा
दिवंगत नेता जयललिता की समाधिस्थल पर ओ पेन्नीरसेल्वम और उनकी भतीजी दीपा जयकुमार साथ-साथ पहुंचे।
चेन्नई। तमिलनाडु में जारी सियासी संकट के बीच पार्टी से निष्कासित नेता ओ पेन्नीरसेल्वम अपने समर्थकों के साथ दिवंगत नेता जयललिता के समाधिस्थल मरीना बीच पहुंचे। ओ पेन्नीरसेल्वम के साथ जयललिता की भतीजी दीपा जयकुमार भी मौजूद थी। पनीरसेल्वम के साथ दीपा जयकुमार ने जयललिता को श्रद्धांजलि दी।

दीपा का इस तरह से जयललिता के समाधिस्थल पहुंचना उनके राजनीति में एंट्री के तौर पर देखा जा रहा है।हलांकि दीपा ने ये खुद भी साफ कर दिया कि अम्मा के आशीर्वाद के साथ ये उनकी राजनीति में आधिकारिक एंट्री है। दीपा ने पेन्नीरसेल्वम के साथ राजनीति में प्रवेश किया।
इससे पहले आय से अधिक संपत्ति मामले में एआईएडीएमके महासचिव शशिकला को 4 सजा की सजा के ऐलान पर दीपा जयकुमार ने कहा कि वो इसी लायक हैं। उन्होंने शशिकला पर सत्ता हथियाने की कोशिश का भी आरोप लगाया। दीपा ने आरोप लगाया कि शशिकला ने अपने बेटे की शादी के लिए जयललिता पर दबाव बनाया। दीपा ने ओ पेन्नीरसेल्वम की तारीफ की और कहा कि अम्मा की विरासत को अगर कोई आगे ले जा सकता है तो वो पेन्नीरसेल्वम है। दीपा ने उनका धन्यवाद दिया। माना जा रहा है कि दीपा पेन्नीरसेल्वम के साथ राजनीति की शुरूआत कर सकती है।












Click it and Unblock the Notifications