लता मंगेशकर ने शेयर की 99 साल पुरानी फोटो, इस खास मौके पर पिता को किया याद
मुंबई, 14 मई। बॉलीवुड की मशहूर गायिका और भारत रत्न लता मंगेशकर ने आज (शुक्रवार) एक खास मौके पर अपने पिता दीनानाथ मंगेशकर को याद किया है। 91 साल की लता मंगेशकर इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं, हाल ही में उन्होंने ट्विटर पर एक फोटो शेयर की जो अब सुर्खियों में हैं। सुरीली आवाज की धनी लता मंगेशकर ने फोटो से जुड़ी एक दिलचस्प कहाना का भी जिक्र किया है जिसमें उन्होंने कहा कि ऐसे पिता की संतान हो पर हम खुद को भाग्यशाली समझते हैं।

बहुत कम लोग जानते हैं कि अपनी सुरीली आवाज से बॉलीवुड को कई सुपरहिट गाने देने वालीं लता मंगेशकर को सिंगिंग की प्रेरणा उनके पिता से ही उन्हें मिली थी। दीनानाथ मंगेशकर प्रसिद्ध मराठी थिएटर अभिनेता, प्रसिद्ध नाट्य संगीत संगीतकार और गायक थे। करीब 99 साल पहले आज ही के दिन जगद्गुरु शंकराचार्य डॉक्टर कुर्तकोटी गंगापुर पीठ नासिक ने दीनानाथ मंगेशकर को 'संगीत रत्न' की उपाधी दी थी। इस खास मौके पर एक तस्वीर भी ली गई थी जिसको लता मंगेशकर ने अपने ट्विटर हैंडल पर शेयर किया है।
यह भी पढ़ें: Dada Saheb Phalke Award 2021: एक इंटरव्यू के दौरान हुई थी रजनीकांत की लता से मुलाकात, पढ़ें Love Story
99 साल पुरानी ब्लैक एंड व्हाइट फोटो को शेयर करते हुए लता मंगेशकर ने लिखा, 'नमस्कार, 14 मई 1922 को श्रीमत जगद्गुरु श्री शंकराचार्य डॉक्टर कुर्तकोटी गंगापुर पीठ नासिक- इन्होंने मेरे परम पूज्य पिता जी को 'संगीत रत्न' की उपाधि से सम्मानित किया था। हम अपने आप को भाग्यशाली समझते हैं कि ऐसे दिव्य पिता जी की हम संतान हैं।' इस तस्वीर में शंकराचार्य डॉक्टर कुर्तकोटी बीच में बैठे दिखाई दे रहे हैं।
Recommended Video
कोरोना मरीजों के लिए दान की अपनी सेविंग
गौरतलब है कि बॉलीवुड जगत से कई हस्तियों ने अलग-अलग तरह से कोरोना संक्रमितों की मदद करने की कोशिश की। इस सूची में अब एक नया नाम भारत रत्न और दिग्गज बॉलीवुड सिंगर लता मंगेशकर का जुड़ गया है। दो सप्ताह पहले उन्होंने कोरोना काल से जूझ रहे महाराष्ट्र के लोगों की मदद करने का ऐलान किया है। महान गायिका लता मंगेशकर ने कोरोना वायरस पीड़ितों की मदद के लिए महाराष्ट्र चीफ मिनिस्टर रिलीफ फंड में 7 लाख रुपए का दान दिया है। महाराष्ट्र सरकार के डायरेक्टरेट जनरल ऑफ इनफॉर्मेशन एंड पब्लिक रिलेशन्स (डीजीआईपीआर) की तरफ से यह जानकारी देते हुए ट्वीट किया गया है।












Click it and Unblock the Notifications