Dada Saheb Phalke Award 2021: एक इंटरव्यू के दौरान हुई थी रजनीकांत की लता से मुलाकात, पढ़ें Love Story
नई दिल्ली। सुपरस्टार रजनीकांत को भारतीय सिनेमा का सबसे बड़ा सम्मान 'दादासाहब फाल्के अवॉर्ड' देने का ऐलान हुआ है। पिछले 5 दशकों से सिल्वर स्क्रीन पर लोगों को मनोरंजित करने वाले रजनीकांत ने अपने जीवन में काफी संघर्ष किया है लेकिन उनकी इस जर्नी में उनके साथ साए की तरह उनकी पत्नी लता रंगचारी रही हैं, जिनसे रजनीकांत बेपनाह मोहब्बत करते हैं।
चलिए विस्तार से जानते हैं रजनीकांत की रीयल लव लता रंगचारी के बारे में...
Recommended Video

बहुत अच्छी सिंगर और निर्माता रही हैं लता
लता खुद बहुत अच्छी सिंगर और निर्माता थीं और एक रईस परिवार से ताल्लुक रखती थीं, जबकि रजनीकांत एक साधारण परिवार से, ऐसे में जब दोनों ने शादी का फैसला लिया तो हर किसी ने बस यही कहा कि ये शादी चलेगी नहीं लेकिन आज यह रिश्ता लोगों के लिए मिसाल बन चुका है, मालूम हो कि दोनों की शादी सन् 1981 में हुई थी।

लता रंगाचारी ने लिया था रजनीकांत का इंटरव्यू
मालूम हो कि लता रंगाचारी , जब इतिराज कॉलेज की स्टूडेंट थीं, तब उन्होंने कॉलेज मैगजीन के लिए रजनीकांत का इंटरव्यू लिया था, उस वक्त रजनीकांत एक उभरते हुए एक्टर थे। बस इसी मुलाकात के बाद रजनीकांत को लता बेहद भा गईं और उसके बाद शुरू हुआ प्रेम का सिलसिला, जो 26 फरवरी 1981 को तिरुपति मंदिर में शादी में तब्दील हो गया।

'लकी हूं, जो लता मेरी लाइफ का हिस्सा है'
एक इंटरव्यू में रजनीकांत ने कहा था, सच पूछिए तो पर्दे पर रोमांटिक रोल करने के बाद भी मुझे ये नहीं पता था कि वाकई में इश्क होता है क्या है लेकिन लता से मिलने के बाद मुझे एहसास हुआ कि हां प्यार होता है और ये कुदरत की सबसे खूबसूरत चीज है। मैं लकी हूं, जो लता मेरी लाइफ का हिस्सा हैं।

रजनीकांत की दो बेटी हैं।
गौरतलब है कि रजनीकांत की दो बेटी हैं। बड़ी बेटी का नाम ऐश्वर्या और छोटी का नाम सौन्दर्या है। उनकी बड़ी बेटी ऐश्वर्या ने साउथ के मशहूर एक्टर धनुष से शादी की है।
पद्म भूषण से सम्मानित हैं रजनीकांत
मालूम हो कि इससे पहले साल 2014 में रजनीकांत 6 तमिलनाडु स्टेट फिल्म अवार्ड्स से नवाजे गए थे। जिनमें से 4 पुरस्कार सर्वश्रेष्ठ अभिनेता के और दो स्पेशल अवार्ड्स थे। साल 2000 में उन्हें 'पद्म भूषण' से सम्मानित किया गया था ,तो वहीं 45वें इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल ऑफ इंडिया में रजनीकांत को 'सेंटेनरी अवॉर्ड फॉर इंडियन फिल्म पर्सन ऑफ द ईयर' से सम्मानित किया गया था।












Click it and Unblock the Notifications