पंचतत्व में विलीन हुईं लता मंगेशकर, छोटे भाई ह्रदय मंगेशकर ने दी मुखाग्नि

मुंबई, 06 फरवरी। प्रसिद्ध गायिका लता मंगेशकर को पूरे राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई दे दी गई है और लता जी का पार्थिव शरीर पंचतत्व में विलीन हो गया है। लता जी के छोटे भाई ह्रदय मंगेशकर ने पार्थिव शरीर को मुखाग्नि दी। इसी के साथ आज के दिन संगीत के एक युग का अंत हो गया, जो सीधे तौर पर लता मंगेशकर से जुड़ा हुआ था। स्वर कोकिला लता मंगेशकर का अंतिम संस्कार मुंबई के शिवाजी पार्क में पूर्ण मंत्रोच्चार के साथ किया गया। इस मौके पर उनके अंतिम दर्शन के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र समेत राजनीति, खेल और फिल्म जगत की बड़ी-बड़ी हस्तियां पहुंची।

Lata Mangeshkar

Recommended Video

    Lata Mangeshkar Demise: पंचतत्व में विलीन लता मंगेशकर, PM Modi ने किए अंतिम दर्शन | वनइंडिया हिंदी

    इन हस्तियों ने पहुंचकर लता जी को दी श्रद्धांजलि

    - प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अलावा महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे, उनके बेटे आदित्य ठाकरे, गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत, केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल, NCP प्रमुख शरद पवार, महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने शिवाजी पार्क में जाकर लता मंगेशकर को श्रद्धांजलि दी।

    - फिल्म जगत से अभिनेता आमिर ख़ान, शाहरुख खान, रणबीर कपूर, आशा भोंसले, संगीतकार शंकर महादेवन, जावेद अख्तर ने शिवाजी पार्क पहुंचकर लता जी को अंतिम विदाई दी। वहीं खेल जगत से सचिन तेंदुलकर भी शिवाजी पार्क पहुंचे।

    अंतिम यात्रा में शामिल हुए हजारों लोग

    इससे पहले लता मंगेशकर की अंतिम यात्रा उनके घर से लेकर शिवाजी पार्क तक निकली। लता जी के शव को तिरंगे में लपेटकर फूलों से सजे एक ट्रक में रखा गया था। लता जी की अंतिम यात्रा में हजारों की संख्या में लोग शामिल हुए। इतना ही नहीं शिवाजी पार्क में भी भारी भीड़ देखने को मिली।

    आपको बता दें कि रविवार सुबह 8 बजे के करीब लता मंगेशकर ने ब्रीच कैंडी अस्पताल में अंतिम सांस ली थी। वो पिछले एक महीने से कोरोना और निमोनिया से जूझ रही थीं। कुछ दिनों से उनकी स्थिति ज्यादा खराब थी। उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+