Odisha Train Accident: बार-बार ओडिशा में हो रहे रेल हादसे, जानें पिछली 4 ट्रेन दुर्घटनाओं के बारे में
Odisha Train Accident News Hindi: ओडिशा के बालासोर में ट्रेन दुर्घटना में अब तक 261 लोगों की मौत हो गई है जबकि 900 से अधिक लोग घायल हुए हैं। लेकिन क्या आपको पता है ओडिशा में इससे पहले भी कई ट्रेन हादसे हो चुके हैं।

ओडिशा के बालासोर के बहनागा स्टेशन के पास 2 जून की शाम को तीन ट्रेनों के बीच भीषण टक्कर में 261 लोगों की मौत हो गई जबकि 900 से अधिक लोग घायल हो गए हैं। भीषण हादसा तब हुआ जब चेन्नई की ओर जा रही शालीमार-चेन्नई सेंट्रल कोरोमंडल एक्सप्रेस पटरी से उतर गई. यह बगल के ट्रैक पर एक मालगाड़ी से टकरा गई, जिससे कोरोमंडल एक्सप्रेस का पिछला डिब्बा तीसरे ट्रैक से टकरा गया। तीसरे ट्रैक पर विपरीत दिशा से आ रही बेंगलुरु-हावड़ा सुपरफास्ट एक्सप्रेस पटरी से उतरे डिब्बों से जा टकराई। आपलोगों को बता दें कि ओडिशा में बीते 6 साल में 5 बार ट्रेन हादसे हुए हैं जिनमें एक बार तो कोरोमंडल एक्सप्रेस ही पलटी थी। चलिए जानते हैं बीते 6 साल के 5 बड़े ट्रेन हादसे जिसने ओडिशा को हिलाकर रख दिया।
सबसे पहले 2 जून 2023
ओडिशा के बालासोर में 2 जून की शाम 7 बजकर 10 मिनट के आसपास तीन ट्रेनें आपस में भिड़ गईं और इस हादसे में अब तक 261 लोगों की मौत हो गई और 900 से अधिक लोग घायल हो गए।
21 नवंबर 2022
21 नवंबर 2022 को ओडिशा के कोराई रेलवे स्टेशन के निकट एक मालगाड़ी के डिब्बे पटरी से उतरकर स्टेशन के वेटिंग रूम में घुस गए थे। इस घटना में दो लोगों की मौत हो गई थी। पटरी से उतरने के कारण रेलवे स्टेशन की इमारत को भी नुकसान पहुंचा था। इस घटना में कुल 12 डिब्बे पटरी से उतरे थे।
16 जनवरी 2020
16 जनवरी 2020 को ओडिशा में रेल हादसा हुआ था। यहां कटक निर्गुंडी स्टेशन के पास मुंबई-भुवनेश्वर लोकमान्य तिलक एक्सप्रेस पटरी से उतार गई थी। इस हादसे में 40 से अधिक लोग घायल हुए, जबकि 6 लोग गंभीर रूप से घायल हुए थे।
13 फरवरी 2009 का हादसा
ओडिशा में 13 फरवरी 2009 की दुर्घटना तब हुई थी जब ट्रेन बहुत तेज गति से जाजपुर रोड रेलवे स्टेशन से गुजर रही थी और ट्रैक बदल रही थी। ट्रेन का इंजन एक ट्रैक पर चला गया और पलट गया, जबकि डिब्बे सभी दिशाओं में बिखर गए। इस हादसे में 16 लोगों की जान चली गई थी। 2009 की दुर्घटना भी शाम को हुई थी समय शाम के 7.30 से लेकर 7.40 बजे था।












Click it and Unblock the Notifications