डीडीए की आवास योजना में आवेदन का आज आखिरी मौका, ऐसे करें आवेदन

यदि आप दिल्ली विकास प्राधिकरण (डीडीए) की आवास योजना 2021 के लिए आवेदन करने की योजना बना रहे हैं, तो आज आपके पास अंतिम दिन है।

नई दिल्ली। यदि आप दिल्ली विकास प्राधिकरण (डीडीए) की आवास योजना 2021 के लिए आवेदन करने की योजना बना रहे हैं, तो आज आपके पास अंतिम दिन है। मंगलवार को 1,354 फ्लैटों के लिए आवेदन करने का अंदिम दिन है, जिसके लिए लकी ड्रॉ 5 मार्च को आयोजित किया जाना है। 2 जनवरी को योजना के जारी किये जाने के बाद से सोमवार सुबह 8 बजे तक डीडीए को कुल 26,365 आवेदन प्राप्त हुए हैं। डीडीए के एक अधिकारी के मुताबिक, 26,365 आवेदनों में से 15,103 आवेदकों ने आवेदन की पूरी फीस भी जमा करा दी है। डीडीए ने HIG-MIG फ्लैट्स के लिए 2 लाख रुपए, LIG फ्लैट्स के लिए 1 लाख रुपए और EWS फ्लैट्स के लिए 25 हजार रुपए आवेदन शुल्क तय किया है।

dda

इस आवास योजना के लिए लकी ड्रॉ ऑनलाइन होगा और जिन आवेदकों का लकी ड्रॉ नहीं निकलेगा उन्हें आवेदन शुल्क वापस कर दिया जाएगा। डीडीए अधिकारियों ने कहा कि आवास योजना के लिए लोगों की प्रतिक्रिया संतोषजनक रही है और जैसा कि पिछली योजनाओं में देखा गया है, पिछले कुछ दिनों में आवेदनों की संख्या में वृद्धि हुई है।

यह भी पढ़ें: मुंबई में 95 रु के पार हुआ हुआ पेट्रोल, दिल्ली में भी बढ़े दाम, जानिए अपने शहर का रेट

2 जनवरी से 7 फरवरी के बीच, डीडीए को 15,361 आवेदन मिले थे, जिसमें से 6,488 आवेदकों ने अंतिम भुगतान किया था। गौरतलब है, इस योजना में 254 उच्च आय समूह (एचआईजी) फ्लैटों की कीमत 69.6 लाख रुपए से 2.1 करोड़ रुपए, 757 दो बेडरूम, मध्यम आय वर्ग (एमआईजी) के फ्लैटों की कीमत 40.6 लाख रुपए से 1.4 करोड़ रुपए के बीच है।

वहीं, निचले आय वर्ग (एलआईजी) फ्लैटों की कीमत 17.7 से 35.5 लाख रुपये है, इसके अलावा आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (ईडब्ल्यूएस) के लिए 291 फ्लैट हैं। सभी आवेदन, रजिस्ट्रेशन फीस का भुगतान ऑनलाइन ही किया जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+