मुंबई में 95 रु के पार हुआ पेट्रोल,दिल्ली में भी बढ़े दाम,जानिए अपने शहर का रेट

Petrol, Diesel Prices Raised In Delhi-Mumbai, Check Rates in Yours City: पेट्रोल और डीजल के दाम आज लगातार आठवें दिन भी बढ़े हैं। मंगलवार सुबह दिल्ली में पेट्रोल 30 पैसे महंगा हुआ है, जिसके बाद राजधानी में पेट्रोल की कीमत 89.29 रुपये प्रति लीटर हो गई तो वहीं डीजल की कीमत 35 पैसे बढ़ गई हैं, जिसके बाद डीजल का रेट 79.70 रुपये प्रति लीटर हो गया है। जबकि मुंबई में पेट्रोल का दाम 95 रु के पार पहुंच गया है तो वहीं राजस्थान के गंगानगर में एक लीटर पेट्रोल की कीमत आज 99.81 रुपए है।

मुंबई में 95 रु के पार हुआ हुआ पेट्रोल, जानिए दिल्ली का रेट

Recommended Video

    Petrol-Diesel Price Hike: लगातार 8वें दिन बढ़े दाम,Delhi में पेट्रोल 90 के करीब | वनइंडिया हिंदी

    प्रमुख शहरों में पेट्रोल की कीमतें (Indian Oil की वेबसाइट पर आधारित रेट)

    • दिल्ली : 89.29 रुपये प्रति लीटर
    • मुंबई: 95.75 रुपये लीटर
    • कोलकाता : 90.54 रुपए प्रति लीटर
    • चेन्नई : 91.48 रुपए प्रति लीटर
    • बेंगलुरू: पेट्रोल 92.23 रुपए प्रति लीटर

    प्रमुख शहरों में डीजल के दाम (Indian Oil की वेबसाइट पर आधारित रेट)

    • दिल्ली: 79.70 रुपए प्रति लीटर
    • मुंबई : 86.72 रुपए प्रति लीटर
    • कोलकाता: 83.29 रुपए प्रति लीटर
    • चेन्नई : 84.80 रुपए प्रति लीटर
    • बेंगलुरू: 84.47 रुपए प्रति लीटर

    सरकार का बयान

    बढ़ी तेल की कीमतों ने एक बार फिर से लोगों को परेशान कर दिया है, हालांकि, सरकार को उम्मीद है कि कच्चे तेल की वैश्विक कीमतों की तेजी अल्पकालिक होगी और जल्दी ही इनमें गिरावट आएगी। धर्मेंद्र प्रधान ने बुधवार को संसद में कहा था कि पेट्रोलियम उत्पादों पर उत्पाद शुल्क घटाने का फिलहाल कोई विचार नहीं है। वहीं, पेट्रोल-डीजल के दामों में वृद्धि से आम आदमी की जेब ढीली हो रही है और मंहगाई कमर तोड़ रही है। विपक्षी दल भी केंद्र सरकार पर तेल की बढ़ती कीमतों पर लगाम न लगा पाने को लेकर लगातार हमले कर रहे हैं।

    ऐसे जानें पेट्रोल-डीजल का दाम

    आपके शहर में पेट्रोल और डीजल का क्या दाम है इसे आप अपने मोबाइल के जरिए जान सकते हैं। या तो पहले आप IOC का मोबाइल ऐप डाउनलोड कर लें या फिर आप अपने मोबाइल में RSP और अपने शहर का कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर भेजें, आपको SMS पर सारी जानकारी मिल जाएगी। मालूम हो कि हर शहर का RSP नंबर अलग-अलग होगा जिसे आप IOC की वेबसाइट से पता कर सकते हैं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+