लश्कर-ए-तैयबा ने लॉन्च की ऑनलाइन मैगजीन, कश्मीर में सेना और सुरक्षाबलों को दी धमकी
पाकिस्तान स्थित आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा ने अपनी ऑनलाइन मैगजीन जारी की है। लश्कर ने इस मैगजीन के साथ ही धमकी भी दी है कि साल 2018 भारतीय सेना और सुरक्षाबलों के लिए जम्मू कश्मीर में और मुश्किल होने वाला है।
श्रीनगर। पाकिस्तान स्थित आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा ने अपनी ऑनलाइन मैगजीन जारी की है। लश्कर ने इस मैगजीन के साथ ही धमकी भी दी है कि साल 2018 भारतीय सेना और सुरक्षाबलों के लिए जम्मू कश्मीर में और मुश्किल होने वाला है। लश्कर की इस मैगजीन का नाम 'वाइथ' है और इस मैगजीन में इसके प्रवक्ता अब्दुल्ला गजनवी का इंटरव्यू भी जारी किया गया है। इसके अलावा मैगजीन में उन आतंकी हमलों की एक लिस्ट भी दी गई है जो साल 2017 में इसे कैडर्स की ओर से अंजाम दिए गए।

आम आदमी का संघर्ष है लश्कर
मैगजीन में संगठन की ओर से कहा गया है कि लश्कर कश्मीर में एक आम आदमी के संघर्ष में मदद कर रहा है। गजनवी ने इस सवाल का भी जवाब दिया है कि क्या लश्कर, पाकिस्तान सेना का ही अंग है? गजनवी ने कहा लश्कर एक आम आदमी का संघर्ष है जो जम्मू कश्मीर के लोगों की आकांक्षाओं को प्रदर्शित करता है। उसने यह भी कहा कि अगर पाकिस्तान सेना के लिए 'प्रॉक्सी' शब्द का प्रयोग होता है तो यह गलत शब्द है। गजनवी ने कहा कि ऐसे देश जो भगवान में कम भरोसा करते हैं और ज्यादा से ज्यादा सेनाओं का प्रयोग करते हैं, प्रॉक्सी शब्द उनके लिए है। पाकिस्तान की सेना किसी भी मुद्दे से निबट सकती है।
गजनवी ने यह भी कहा कि कश्मीर में आजादी के अधूरे एजेंडे को पूरा करने के लिए वहां जारी संघर्ष को नैतिक और कानूनी तौर पर समर्थन देना पाकिस्तान की मजबूरी है। गजनवी ने कहा कि अब तक लश्कर की ओर से कुरान और हादिथ पर आधारित साहित्य को वितरित किया जाता रहा है। इसके जरिए लश्कर हमेशा यह बताने की कोशिश करता आया है कि कुछ लोग गलत रास्ते पर हैं और ऐसे लोग भारत को उसके मकसद को हासिल करने में मदद कर रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications