Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

मुजफ्फरनगर दंगे की आग पर लश्‍कर की रोटी, पीडि़तो को करना चाहता था ब्रिगेड में शामिल

Lashkar operatives tried to recruit men in riot-hit Muzaffarnagar: Delhi Police
मुजफ्फरनगर। 60 लोगों को मौत की नींद सुलाने और हजारों को बेघर करने वाले मुजफ्फनरग दंगे में एक नया और सनसनीखेज खुलासा हुआ है। जी हां आतंकी संगठन लश्‍कर ए तोएबा के आतंकियों ने मुजफ्फरनगर दंगा पीडितों से संपर्क किया था और उन्‍हें बदला लेने के लिये उकसाया था। एक रिपोर्ट के अनुसार ये भी जानकारी मिली है कि आतंकी पीडि़तों को लश्‍कर में शामिल करने को लेकर भी दबाव बना रहे थे। ये बड़ा खुलासा गिरफ्तार आतंकी अब्‍दुल जमीर ने पुलिसिया पूछताछ में किया है।

पूछताछ में अब्‍दुल जमीर ने पुलिस को बताया है कि लश्‍कर ए तोएबा की ओर से मुजफ्फरनगर दंगा का बदला लेने की तैयारी की जा रही थी। गिरफ्तार आतंकी ने मजिस्‍ट्रेट के सामने बयान दिया है। वहीं दंगा पीडि़तों ने मजिस्‍ट्रेट के सामने जो बयान दिया है उसमें कहा है कि राहत कैंप में रह रहे दंगा पीड़ितों को आंतकियों ने उकसाने की कोशिश की थी। दंगा पीड़ितों के मुताबिक दोनों ईमाम जब मुजफ्फरनगर और शामली जाते थे तब उनके साथ लश्कर से जुड़ा एक शख्स साथ रहता था। ऐसा कहा जा रहा है कि दंगा पीड़ितों ने जांच कर रहे अफसरों को बताया है कि हफीज रशीदी और शाहिद ने उन दोनों को कट्टरपंथी बनाना चाहता था।

दंगा पीड़ितों को ईमामों ने आतंकवादी बनने के बदले बेहतरीन जिंदगी और परिवार को खूब पैसे देने का लालच दिया था। बयान दर्ज कराने वाले दंगा पीड़ित ईमाम के झांसे में नहीं आए और उन्होंने दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल को जानकारी दे दी। पिछले महीने दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने दोनों ईमाम को मेवात के छोटी मेवली इलाके से गिरफ्तार किया था। लेकिन दोनों ईमामों के साथ मुजफ्फरनगर और शामली के दंगा पीड़ित कैंपों में जाने वाला शख्स अब तक गिरफ्तार नहीं किया जा सका है।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+