जम्मू: मुठभेड़ में लश्कर का खूंखार आतंकवादी ढ़ेर

अधिकारी ने बताया कि हशरू गांव में मुठभेड़ 10 घंटे तक चली। सुरक्षा बलों ने ज्ञात सूचना के आधार पर गांव के एक घर को घेर लिया था, जिसमें आतंकवादी छुपा हुआ था। आत्मसमर्पण को चुनौती देते हुए आतंकवादी ने सुरक्षा बलों पर गोलियां चलाईं, और अंतत: मारा गया।
थाना प्रभारी शबीर अहमद की मौत और उनके दो सुरक्षा गार्डो को उस वक्त चोटें आई थी, जब दो दिसंबर को चादुरा बाजार में आतंकवादियों ने उन पर अंधाधुंध गोलियां बरसाई थीं। कश्मीर के पुलिस महानिरीक्षक अब्दुल गनी मीर ने संवाददाताओं को बताया कि एलईटी आतंकवादी पुलिस अधिकारी की हत्या में शामिल था।












Click it and Unblock the Notifications