Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

अलगाववादियों की रैली, पाक जिंदाबाद के नारे और दुजाना की मौजूदगी!

श्रीनगर। कश्‍मीर घाटी के पुलवामा में सोमवार को अलगाववादी नेताओं की ओर से एक रैली आयोजित की गई थी। इस रैली में न सिर्फ पाकिस्‍तान के झंडे लहराए गए बल्कि आतंकियों के समर्थन में नारेबाजी भी जमकर हुई। इस रैली का मकसद पिछले दिनों कश्‍मीर हिंसा में मारे गए आतंकियों और नागरिकों को श्रद्धांजलि देना था।

abu-dujana-kashmir

आपको बता दें कि आठ जुलाई को हिजबुल मुजाहिद्दीन के कमांडर बुरहान वानी की मौत के बाद से ही घाटी का माहौल सुलगा हुआ है। इस मौके का फायदा पाकिस्‍तान और वहां मौजूद आतंकी संगठन भी उठाने में लगे हुए हैं।

नजर आया दुजाना

पुलवामा की रैली में लश्‍कर-ए-तैयबा का टॉप आतंकी और कश्‍मीर चीफ अबु दुजाना के भी नजर आने की खबरें हैं। मीडिया रिपोर्ट्स में इस बात का दावा किया गया है। हालांकि पुलिस का कहना है कि उनके पास ऐसी कोई जानकारी नहीं है कि इस तरह का कोई व्‍यक्ति रैली में मौजूद था।

रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि रविवार को जो रैली हुई उसमें लोग दुजाना के आसपास इकट्ठा होकर ही नारेबाजी कर रहे थे। पुलवामा जिले के करीमाबाद में आयोजित रैली में हजारों लोगों का हुजूम उमड़ा था।

श्रीनगर से 32 किमी दूर था दुजाना

श्रीनगर से पुलवामा 32 किमी दूर है और इस रैली के लिए हुर्रियत कांफ्रेंस नेता सैयद अली शाह गिलानी, हुर्रियत से अलग हो चुके अलगाववादी नेता मीरवाइज उमर फारुख और जम्‍मू कश्‍मीर लिब्रेशन फ्रंट (जेकेएलएफ) के मुखिया यासीन मलिक ने अपील की थी। रैली में इनकी मौजूदगी में पाकिस्‍तान के झंडे लहराए गए और आतंकियों के समर्थन में आवाज उठाई गई।

भारत से आजादी की बात

इस रैली में लोगों ने बुरहान वानी की कब्र पर जाकर प्रार्थना की। खबरें ये भी हैं कि लोगों ने आतंकी संगठन लश्‍कर-ए-तैयबा के झंडे भी यहां पर लहराए। रैली में भाषण देने वाले कह रहे थे, 'भारत हमेशा से हम लोगों के बीच मतभेद डालने की कोशिश करता आया है। हमें भारत के मंसूबों को हराना है और इसके लिए हमें इकट्ठा होना होगा।' रैली में भारत से आजादी की बातें भी कहीं गई थीं।

रैली में गूंजा 'पाक जिंदाबाद'

कश्‍मीर से निकलने वाले न्‍यूजपेपर ग्रेटर कश्‍मीर के मुताबिक बुरहान वानी के अलावा रैली में नसीर पंडित, आफाक भट्ट और उन तमाम आतंकियों के पक्ष में नारेबाजी हो रही थी, जो पुलवामा और शोपियां के रहने वाले थे। कई बार 'पाकिस्‍तान जिंदाबाद' के नारे भी सुनाई दिए थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+