लश्कर का कमांडर आंतकी अब्दुल अजीज लखनऊ एयरपोर्ट पर गिरफ्तार
लखनऊ। आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा का खुंखार आंतकी अब्दुल अजीज उर्फ गिद्दा बीती रात लखनऊ में गिरफ्तार कर लिया गया है। गिद्दा मोस्ट वांटेड आतंकियों के लिस्ट में है। यूपी से गिरफ्तार ISIS के संदिग्ध आतंकी की उम्र सिर्फ 16 साल

पाक सांसदों के पैनल ने पीएम शरीफ से कहा घाटी में आतंकवाद को बढ़ावा देना बंद करें
अब्दुल अजीज पिछले आठ साल से सऊदी अरब की जेल में बंद था और वह फर्जी पासपोर्ट का बड़ा कारोबार करता था। इसके साथ ही भारत में कई आंतकी घटनाओं में वह वांटेड है।
अजीज को सऊदी अरब सरकार ने भारत सरकार को प्रत्यर्पित किया है। अजीज भारत में आतंकियों को फर्जी पासपोर्ट मुहैया कराता था, जिसकी वजह से आतंकी भारत में आने में सफल होते थे।
भारत द्वारा पाकिस्तान को दी गयी मोस्ट वांटेड आतंकियों की लिस्ट में भी अब्दुल अजीज का नाम था। ऐसे में भारत के लिए अजीज का गिरफ्तार होना बड़ी सफलता है।
पाकिस्तान के कराची में भी काफी समय तक अजीज रहकर भारत में आतंकी गतिविधियों को लीड करता था। तेलंगाना पुलिस अजीज को लंबे समय से फर्जी पासपोर्ट मामले में तलाश कर रही थी।












Click it and Unblock the Notifications