Shocking: गद्दे पर रखे लैपटॉप में अचानक लगी आग, मुश्किल में फंसी इंजीनियर की जान
गाजियाबाद। अगर आप लैपटॉप का इस्तेमाल करते हैं और इस पर देर तक काम करने की आदत है तो ये खबर आपके लिए है। दरअसल, एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की जान उस समय मुश्किल में फंस गई जब उनके लैपटॉप में अचानक धमाका हो गया। हुआ ये कि उन्होंने अपने लैपटॉप पर काम करने के बाद इसे बंद करने के बजाय स्लीप मोड में अपने बिस्तर पर रख दिया। वो खुद दूसरे कमरे में जाकर सो गए। जानकारी के मुताबिक, बिस्तर पर रखे लैपटॉप में अचानक ही धमाका हो गया और इसके बाद पूरे कमरे आग फैल गई। जैसे ही इसका पता दूसरे कमरे में सो रहे इंजीनियर को हुई तो उन्होंने तुरंत ही शोर मचाना शुरू किया। बाद में पड़ोसियों की मदद और दमकलकर्मियों के पहुंचने पर शख्स की जान बच सकी। हालांकि, जिस कमरे लैपटॉप फटा था वो पूरी तरह से खाक हो गया। आखिर ऐसा क्या हुआ जो लैपटॉप में धमाका हो गया?

बिस्तर पर बिना बंद किए रखा लैपटॉप, लग गई आग
पूरा मामला गाजियाबाद के राजनगर एक्सटेंशन स्थित रिवर हाइट्स अपार्टमेंट का है। जानकारी के मुताबिक, यहां रहने वाले राहुल सिंह, नोएडा स्थित एक कंपनी में सॉफ्टवेयर इंजीनियर हैं। बताया जा रहा कि सोमवार में राहुल नाइट शिफ्ट पर थे और घर आकर भी वो लैपटॉप पर काम करने लगे। जैसे ही उनका काम खत्म हुआ तो उन्होंने लैपटॉप बंद नहीं किया बल्कि स्लीप मोड में बेड पर ही रख के सोने के लिए चले गए। कुछ समय बाद अचानक उनकी नींद खुली तो उन्होंने लैपटॉप वाले कमरे में आग लगी हुई देखा। यही नहीं पूरे घर में धुंआ ही धुंआ फैला हुआ था। तुरंत ही उन्होंने बालकनी में जाकर पड़ोसियों को इसकी जानकारी दी।

गाजियाबाद के राजनगर एक्सटेंशन की घटना
इसके बाद इंजीनियर राहुल सिंह के पड़ोसियों ने तुरंत ही दमकल विभाग को फ्लैट में आग लगने की सूचना दी। जिसके बाद दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और उन्होंने बड़ी सावधानी से राहुल सिंह को बाहर निकाला, साथ ही कमरे में लगी आग पर काबू पाया। बाद में हुई शुरुआती जांच से पता चला कि लैपटॉप में आग की वजह से पूरे कमरे में ये आग फैली। इस दौरान फ्लैट में रखा पूरा सामान खाक हो चुका था। इस मामले में अधिकारी ने बताया कि इंजीनियर ने समझदारी दिखाई और बालकनी में चले गए जिससे उनकी जान बच गई।

शट डाउन नहीं होने और बेड पर रखने की वजह से लैपटॉप में हुआ धमाका
अधिकारी ने बताया कि जांच में जो बातें सामने आई हैं उसके मुताबिक, सॉफ्टवेयर इंजीनियर राहुल सिंह ने रात में अपने लैपटॉप पर काम किया, इसके बाद वो इसे शटडाउन नहीं करके स्लीप मोड में छोड़कर सोने चले गए। इसी वजह से लैपटॉप में आग लग गई। इस बात की एक्सपर्ट्स ने भी स्वीकृति दी है। जानकारों के मुताबिक, अगर लैपटॉप स्लीप मोड में रख दिया जाए फिर भी ये बंद नहीं होता, इसकी बैटरी इस दौरान भी काम करती रहती है। इसलिए जरूरी है कि जब भी लैपटॉप पर काम खत्म करें तो इसे शट डाउन करके रखें। इसके अलावा लैपटॉप का इस्तेमाल करते समय कुछ और बातें हैं जिनका ध्यान रखना जरूरी होता है।

लैपटॉप का इस्तेमाल करते हैं तो इन बातों का रखें ध्यान
1. बिस्तर पर या गोद पर रख कर लैपटॉप का इस्तेमाल कभी नहीं करें। बिस्तर पर कुछ धूल होती है जिसकी वजह से लैपटॉप में लगा फैन बंद हो जाता है और इसके फटने की संभावना बढ़ जाती है।
2. लैपटॉप का काम नहीं हो तो उसे स्लीप मोड की जगह हमेशा शटडाउन करें।
3. लैपटॉप को कभी चार्जिंग पर लगा के नहीं छोड़ें, इससे भी नुकसान होने का खतरा रहता है।
4. जिस स्थान पर भी लैपटॉप रखें वह कोई सख्त जगह हो।
5. बैटरी में कोई भी दिक्कत होने पर उसे फौरन बदल लें।
इसे भी पढ़ें:- जानलेवा हो सकती है ऑटोमेटिक कार से लॉन्ग ड्राइव, 30 साल का ये शख्स मरते-मरते बचा
-
भारत में बनेगा दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा क्रिकेट स्टेडियम, 1 लाख दर्शक क्षमता, अहमदाबाद को टक्कर देने की तैयारी -
US-Israel-Iran War: Khamenei के सलाहकार Kamal Kharazi पर एयर स्ट्राइक, पत्नी की मौत, कितने हैं बच्चे? -
Ex IPS Shivdeep Lande: 'तुमने मुझे झकझोर दिया', कौन हैं लांडे? क्यों हुए बीवी के सामने नतमस्तक? -
AAP ने राघव चड्ढा को राज्यसभा उपनेता पद से क्यों हटाया? किसे दी जगह? पार्टी की कोई नई रणनीति?- समझें -
LPG Price Today: आज फिर से बढ़े सिलेंडर के दाम? आपके शहर में क्या है एलपीजी का रेट? -
Hanuman Jayanti 2026 : हनुमान जयंती पर मंगल का गोचर, इन 4 राशियों की बदलेगी किस्मत, शुरू होगा गोल्डन टाइम -
आम जनता को राहत! इन प्रोडक्ट पर Customs Duty खत्म, बाजार जाने से पहले चेक करें क्या होगा सस्ता? -
IPL 2026 के बीच दिग्गज खिलाड़ी ने लिया संन्यास, अचानक आखिर क्यों लिया यह फैसला? -
रहस्यमयी तरीके से कहां गायब हुईं 'वीराना' की भूतनी Jasmine Dhunna? 38 साल से हैं लापता, अनसुलझे हैं 3 सवाल -
Iran Donation Money: खामेनेई की मौत के बाद भारत में जुटाया गया मोटा चंदा क्यों ईरान नहीं जा सकता? क्या होगा? -
Bengal Election 2026: 'मुझसे छीन ली गई सत्ता’ मालदा कांड पर ममता बनर्जी का पलटवार, EC पर लगाया बड़ा आरोप -
Apple की नौकरी छोड़, बेंगलुरू में ऑटो ड्राइवर बने राकेश बी. पाल, इनकी 'कहानी' सुन आप भी हो जाएंगे 'फैन'












Click it and Unblock the Notifications