Rahul Gandhi Detained: राहुल-प्रियंका हिरासत में, थाने के बाहर बेबस दिखीं सोनिया गांधी, मशक्कत के बाद एंट्री
Rahul Gandhi Detained: नीट पेपर लीक मामले में शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर प्रधानमंत्री आवास के बाहर कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन तेज हो गया। प्रदर्शन के दौरान पुलिस ने राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव समेत कई विपक्षी नेताओं को हिरासत में ले लिया। प्रियंका गांधी को मंदिर मार्ग थाने, राहुल गांधी को छत्रसाल स्टेडियम और अन्य नेताओं को किंग्सवे कैंप ले जाया गया।
इस बीच सोनिया गांधी भी प्रियंका गांधी से मिलने मंदिर मार्ग थाने पहुंचीं, लेकिन वे बाहर बेबस खड़ी रही। कुछ देर बार उन्हें थाने के अंदर जाने दिया गया। वे थाने के बाहर खड़ी दिखाईं दे रही हैं। जिसका वीडिया अब तेजी से वायरल हो रहा है।

प्रियंका से मिलने थाने पहुंचीं सोनिया गांधी
प्रियंका गांधी को हिरासत में लेकर मंदिर मार्ग थाने ले जाया गया। इसकी जानकारी मिलने के बाद कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी भी उनसे मिलने थाने पहुंचीं, लेकिन कड़ी मशक्कत के बाद उन्हें थाने के अंदर जाने दिया गया। वे थाने के बाहर खड़ी दिखाईं दे रही हैं। जिसका वीडिया अब तेजी से वायरल हो रहा है। सोनिया गांधी के पहुंचने के बाद थाने के बाहर कांग्रेस कार्यकर्ताओं की भीड़ बढ़ गई। पार्टी नेताओं ने सरकार पर विपक्ष की आवाज दबाने का आरोप लगाया और कहा कि छात्रों के मुद्दे पर उठ रही आवाज को बलपूर्वक नहीं रोका जा सकता।
ये भी पढे़ं: Priyanka Gandhi को मेल पुलिसकर्मियों ने जबरन उठाया-बस में ठूंसा, कांग्रेस बोली- मर्यादाएं लांघी,शर्म आनी चाहिए
कांग्रेस सांसदों और डीके शिवकुमार को भी हटाया
पुलिस ने धरनास्थल से कांग्रेस के कई सांसदों को भी हटाकर बसों में बैठाया। कर्नाटक के मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार को भी पुलिस ने हिरासत में लेकर बस में बैठाया। कांग्रेस नेता पवन खेड़ा को भी पुलिस ने मौके से हिरासत में लिया। प्रदर्शन में शामिल नेताओं का कहना है कि वे छात्रों के भविष्य और नीट पेपर लीक मामले में जवाबदेही तय करने की मांग कर रहे थे, लेकिन सरकार विरोध की आवाज दबाने में जुटी है।
ये भी पढे़ं: Delhi CJP Protest: Rahul Gandhi को टांगकर ले गई दिल्ली पुलिस, Akhilesh Yadav भी हिरासत में, आगे क्या रणनीति?
नीट पेपर लीक को लेकर जारी है विरोध
नीट पेपर लीक मामले को लेकर कॉकरोज जनता पार्टी का जंतर-मंतर पर लगातार प्रदर्शन जारी है। वहीं अब इस प्रदर्शन में कांग्रेस समेत विपक्षी दल भी शामिल हो गई है। प्रदर्शन कर रहे नेता शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे और पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की मांग कर रही है। कांग्रेस का कहना है कि यह केवल एक परीक्षा का मुद्दा नहीं, बल्कि देश के करोड़ों छात्रों के भविष्य और शिक्षा व्यवस्था की विश्वसनीयता से जुड़ा सवाल है।


Click it and Unblock the Notifications
