बयान से पलटे बृजभूषण शरण सिंह, हनुमानगढ़ी नमाज विवाद पर दी सफाई, सीएम योगी के दावे को बताया था गलत!

Brij Bhushan Sharan Singh: हनुमानगढ़ी में नमाज पढ़े जाने को लेकर दिए अपने बयान पर विवाद बढ़ने के बाद पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने सफाई दी है। उन्होंने कहा कि उनके बयान का मकसद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की बात का विरोध करना नहीं था। बृजभूषण ने कहा कि मीडिया ने उनसे हनुमानगढ़ी की सीढ़ियों पर नमाज पढ़े जाने को लेकर सवाल किया था, जिसके जवाब में उन्होंने इससे इनकार किया था।

उनका कहना है कि उन्हें उसी समय यह भी साफ कर देना चाहिए था कि 52 बीघा के पूरे परिसर को लेकर अलग-अलग बातें कही जाती हैं। पूर्व सांसद ने कहा कि अगर उनके बयान से किसी की भावना को ठेस पहुंची है या उन्हें गलत तरीके से पेश किया गया है, तो वह माफी मांगने के लिए तैयार हैं।

Brij Bhushan Sharan Singh

क्या था मामला?

दरअसल, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हाल ही में समाजवादी पार्टी पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया था कि सपा सरकार के समय हनुमानगढ़ी में नमाज पढ़वाई गई थी। इसके बाद 17 जुलाई को गोंडा में मीडिया से बातचीत के दौरान बृजभूषण शरण सिंह से इस मुद्दे पर सवाल पूछा गया था। बृजभूषण ने कहा कि उनसे खास तौर पर हनुमानगढ़ी की सीढ़ियों पर नमाज पढ़े जाने के बारे में पूछा गया था। उन्होंने जवाब दिया कि वहां की सीढ़ियों पर नमाज नहीं पढ़ी गई थी।

ये भी पढ़ें: 'उत्पात मचाएंगे, सरकार का हाथ मरोड़ेंगे, नहीं होगा', CJP Protest पर भड़कीं कंगना रनौत, BJP सांसद ने क्या कहा?

पूर्व सांसद ने अब कहा कि उनके जवाब को अलग संदर्भ में देखा गया, जिससे विवाद खड़ा हो गया। उन्होंने माना कि उन्हें उसी समय यह स्पष्ट कर देना चाहिए था कि हनुमानगढ़ी का परिसर करीब 52 बीघा में फैला है और परिसर के भीतर किसी संत के स्थान या किसी दूसरे हिस्से में नमाज पढ़े जाने को लेकर अलग दावा किया जाता है। उन्होंने कहा कि सीढ़ियों पर नमाज की बात सुनकर उन्हें झटका लगा था, इसलिए उन्होंने तुरंत इस दावे को गलत बताया।

'मुख्यमंत्री की बात काटने का कोई इरादा नहीं'

बृजभूषण शरण सिंह ने कहा कि उनका बयान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की बात को गलत साबित करने के लिए नहीं था। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री का बयान, अयोध्या के संतों की बात और उनका जवाब अलग-अलग संदर्भ में हो सकते हैं। उन्होंने मीडिया पर भी बयान को गलत संदर्भ में पेश करने का आरोप लगाया। बृजभूषण ने कहा कि अगर किसी को उनके बयान से ठेस पहुंची है या ऐसा लगा कि वह मुख्यमंत्री का विरोध कर रहे हैं, तो ऐसा उनका कोई इरादा नहीं था। उन्होंने साफ कहा कि यदि किसी की भावना आहत हुई है तो वह माफी मांगने में पीछे नहीं हटेंगे।

ये भी पढ़ें: UP Chunav 2027: 'अगर सनातन सुरक्षित है, तो हम सब सुरक्षित हैं': UP CM योगी ने विपक्ष पर साधा निशाना

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+