Akhilesh Yadav को Delhi Police ने जबरन बस में ठूंसा, पूछा- कहां ले जा रहे हो? आवाज आई 'जहां कोई आता जाता नहीं'
Delhi CJP Protest Akhilesh Yadav Detained: NEET पेपर लीक और शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) का आंदोलन अब पूरे विपक्ष को एकजुट कर चुका है। 21 जुलाई को मानसून सत्र के दूसरे दिन लोकसभा स्थगित होने के बाद विपक्षी नेताओं ने तुरंत PM आवास (7, लोक कल्याण मार्ग) के बाहर धरना दिया। राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, अखिलेश यादव और अन्य नेताओं ने सड़क पर बैठकर प्रदर्शन किया।
कुछ घंटों बाद दिल्ली पुलिस ने हस्तक्षेप किया और नेताओं को हिरासत में ले लिया। इस दौरान, अखिलेश यादव का एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया। इसमें अखिलेश यादव, पुलिस वैन के अंदर ड्राइवर से सवाल-जवाब करते नजर आए। अखिलेश ने सवाल उठाया कि कहां ले जा रहे हो पुलिस भाई? आइए विस्तार से जानते हैं कि क्या-क्या हुआ?

विरोध प्रदर्शन के बीच एक वीडियो सामने आया है। इसमें समाजवादी पार्टी के प्रमुख और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को ले जाते समय दिल्ली पुलिसकर्मियों से बातचीत करते हुए दिखाया गया है। वीडियो में अखिलेश यह पूछते हुए सुना जा सकता है, 'कहां ले जा रहे हो?' इस पर एक पुलिसकर्मी ने जवाब दिया कि पता नहीं, वो तो सर बताएंगे। तभी पीछे से एक आवाज आती है। इसमें एक अज्ञात शख्स बोलता नजर आता है कि वही जहां कोई आता-जाता नहीं।
वहीं, समाजवादी पार्टी ने एक्स पर कई तस्वीरें और वीडियो जारी किए। साथ ही लिखा कि छात्रों का जोश, समाजवादियों का दम जब तक नहीं मिलेगा इस्तीफा(शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान), लड़ेंगे हम। नारे लिखे गए कि छात्रों के समर्थन में समाजवादी हुंकार, नहीं चलेगी ये युवा विरोधी सरकार।
Dimple Yadav ने भी भरी हुंकार, प्रदर्शन में हुईं चोटिल? हिरासत में लिया गया
आपको बता दें कि, बीते दिन यानी 20 जुलाई को कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के 'संसद कूच' मार्च में मैनपुरी से सपा सांसद व अखिलेश यादव की पत्नी डिंपल यादव ने हिस्सा लिया। इस दौरान, पुलिस बैरिकेडिंग तक डिंपल यादव ने हिलाकर रख दी। आमतौर पर शांत, संयमित और कम बोलने वाली डिंपल का एक अलग ही चेहरा देखने को मिला। पुलिस से तीखी बहस और नोकझोंक साफ देखने को मिली।
प्रदर्शन में जख्मी हुए छात्रों और प्रदर्शनकारियों को एक मां की तरह अस्पताल पहुंचकर हौसला बढ़ाया। इतना ही नहीं, पुलिस की लाठियों का शिकार हुईं महिला छात्राओं को भी सहारा दिया। पानी पिलाया। इस बीच, डिंपल के हाथ में एक कपड़ा बंधा नजर आया। सोशल मीडिया पर दावा किया गया कि डिंपल के हाथ में चोट आई। इस सबके बीच, डिंपल यादव समेत कई सपाईयों को भी पुलिस ने हिरासत में लिया।


Click it and Unblock the Notifications
