'मेरी नाभि पर फल मत गिराना', औरतों के Belly Button दिखाने के जुनून पर फेमस एक्ट्रेस ने ये क्या कह दिया?
Kajal Aggarwal: बॉलीवुड से करियर की शुरुआत करने वाली काजल अग्रवाल ने भले ही अपनी असली पहचान साउथ सिनेमा से बनाई हो लेकिन अब वह एक बार फिर हिंदी फिल्मों में दमदार वापसी के लिए तैयार हैं। अपनी आने वाली फिल्मों 'द इंडिया स्टोरी' और 'रामायण' को लेकर चर्चा में चल रहीं काजल अग्रवाल ने हाल ही में एक पॉडकास्ट में बॉलीवुड और साउथ इंडस्ट्री के बीच के फर्क, महिला किरदारों की बदलती तस्वीर और अपने करियर से जुड़े कई दिलचस्प खुलासे किए हैं।
तेलुगू-तमिल सिनेमा से काजल अग्रवाल को मिला असली स्टारडम
काजल अग्रवाल ने ये भी बताया है कि आखिर क्यों उन्होंने हमेशा फिल्मों के चयन में क्वालिटी को प्राथमिकता दी और किस बॉलीवुड सुपरस्टार ने उन्हें सेट पर सबसे ज्यादा इंतजार कराया। आपको बता दें कि काजल अग्रवाल का जन्म मुंबई में हुआ था और उन्होंने हिंदी फिल्मों से एक्टिंग करियर में डेब्यू किया था लेकिन तेलुगू और तमिल सिनेमा ने उन्हें असली स्टारडम की पहचान करवाई।

साउथ सिनेमा में कैसे महिलाओं को दिखाया जाता था?
शुभांकर मिश्रा के पॉडकास्ट में बात करते हुए काजल अग्रवाल ने बॉलीवुड और साउथ इंडस्ट्री को लेकर कई खुलासे किए हैं। उन्होंने बताया कि वह अब करियर के इस मुकाम पर फिल्मों के मामले में ज्यादा सोच-समझकर फैसले लेने लगी हैं। 41 साल की काजल अग्रवाल ने ये भी बताया कि साउथ सिनेमा में कैसे महिलाओं को दिखाने का तरीका वक्त के साथ बदल गया है।
बॉलीवुड में वापसी कर रही हैं काजल अग्रवाल
-जानकारी के अनुसार काजल अग्रवाल ने साल 2004 में रिली हुई फिल्म 'क्यों! हो गया ना' से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। इसके बाद उन्होंने साल 2007 में रिलीज हुई फिल्म 'लक्ष्मी कल्याणम' से साउथ इंडस्ट्री में एंट्री की थी। आपको बता दें कि काजल अग्रवाल अब फिर से बॉलीवुड का रुख कर रही हैं। काजल अग्रवाल को बॉलीवुड में आखिरी बार रणदीप हुड्डा के साथ साल 2016 में रिलीज हुई फिल्म 'दो लफ्जों की कहानी' में देखा गया था, जिसे लोगों ने काफी पसंद किया था।
-फिलहाल काजल 'द इंडिया स्टोरी' और 'रामायण'जैसी मूवीज के रिलीज होने का इंतजार कर रही हैं। जानकारी के अनुसार काजल अग्रवाल फिल्म 'द इंडिया स्टोरी' में श्रेयस तलपड़े के साथ नजर आएंगी जबकि 'रामायण' मूवी में वह 'रावण' बने यश की पत्नी 'मंदोदरी' का किरदार निभाती दिखाई देंगी।
'साउथ जैसी क्वालिटी बॉलीवुड में नहीं'
पॉडकास्ट में बात करते हुए काजल अग्रवाल ने बताया कि उन्होंने हिंदी प्रोजेक्ट्स के लिए ज्यादा चुनिंदा होने का फैसला क्यों किया है। काजल ने कहा- साउथ में मुझे जो काम मिल रहा था, वैसी क्वालिटी बॉलीवुड में नहीं मिल रही थी। मेरी प्रायोरिटी क्वांटिटी से ज्यादा क्वालिटी थी जबकि साउथ में मुझे ऐसे रोल खूब मिल रहे थे, तो मैं बॉलीवुड में औसत रोल क्यों करती।
'साउथ में अब हीरोइनों की नाभि का जुनून कम हो रहा है'
-काजल अग्रवाल ने कहा- पिछले कुछ समय में साउथ सिनेमा में औरतों को जिस तरह दिखाया जाता था, उसको लेकर खूब शोर मचा था। हाल ही में फिल्म 'पेड्डी' में जाह्नवी कपूर के किरदार पर तो मेकर्स को माफी तक मांगनी पड़ी। हालांकि साउथ में अब चीजें बदल रही हैं। उन्हें अब हीरोइन की नाभि दिखाने का जुनून नहीं है।
-काजल अग्रवाल ने कहा- साउथ सिनेमा अब बॉलीवुड की तरह ही महिला किरदारों के लिए आजाद ख्यालों वाले और मैच्योर रोल लिखना सीख रहा है। अब उन्होंने हीरोइन की नाभि दिखाने का अवसर कम कर दिया है। मैंने हमेशा एक लक्ष्मण रेखा खींची और ऐसे रोल कभी नहीं किए। मैंने साफ कह दिय था- आप मेरी नाभि पर फल नहीं फेंक सकते।
'बॉलीवुड को साउथ इंडस्ट्री से सीखनी चाहिए समय की पाबंदी'
बॉलीवुड और साउथ सिनेमा इंडस्ट्री के काम करने के तरीके पर बात करते हुए काजल अग्रवाल ने कहा कि हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में एक्टर्स का सेट पर देर से आना और शूटिंग में देरी होना आम बात रही है। बॉलीवुड को साउथ इंडस्ट्री से समय की पाबंदी सीखनी चाहिए। हिंदी फिल्मों में कुछ भी समय पर नहीं होता। साउथ में सारे लोग घड़ी के हिसाब से काम करते हैं। मुझे समय पर पहुंचने की आदत है और मुझे यही पसंद है। हिंदी में शूटिंग की टाइमिंग बहुत गड़बड़ रहती है।
'सलमान खान ने सेट पर सबसे ज्यादा इंतजार करवाया'
जब काजल अग्रवाल से पूछा गया कि किस स्टार ने उन्हें सेट पर सबसे ज्यादा इंतजार करवाया है तो उन्होंने कहा- सलमान खान ने मुझे सबसे ज्यादा इंतजार करवाया और मुझे इसकी आदत नहीं थी। मैं सोचती थी कि क्या हो रहा है। वह सुबह कभी नहीं आए। वो दोपहर या शाम तक आते थे, इसलिए मैं जिम चली जाती थी, जो सेट पर ही मौजूद था। मुझे साउथ सिनेमा की समय की पाबंदी और अनुशासन की आदत है। आपको बता दें कि काजल अग्रवाल ने सलमान खान के साथ फिल्म 'सिकंदर' में काम किया है।


Click it and Unblock the Notifications
