वैष्णो देवी में भूस्खलन, सीआरपीएफ के हेड कांस्टेबल की मौत
जम्मू। जम्मू के कटरा में स्थित माता वैष्णो देवी भवन में बड़ा हादसा हुआ है। माता वैष्णो देवी भवन में भूस्खलन से सीआरपीएफ के एक हेड कांस्टेबल की मौत हो गई है।

सीआरपीएफ के आईजी ने बताया कि बुधवार को अचानक चट्टान खिसकने के कारण यह हादसा हुआ। हादसे में सीआरपीएफ के एक जवान की मौत हो गई है। वहीं कई लोगों के घायल होने की भी खबर है।
आपको बता दें कि माता वैष्णो देवी यात्रा की सुरक्षा का पूरा जिम्मा सीआरपीएफ के हवाले है। अगस्त के महीने में भूस्खलन से हादसे की यह दूसरी घटना है।
इससे पहले 5 अगस्त को माता वैष्णो देवी की पवित्र गुफा के पास भूस्खलन में 3 तीर्थयात्रियों समेत 4 लोगों की मौत हो गई थी। इस हादसे में 9 लोग घायल भी हुए थे।












Click it and Unblock the Notifications