बीजेपी को अखिलेश यादव का जवाब, आगरा एक्सप्रेस-वे है इतना मजबूत कि उतार सकते हैं राफेल
नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा है कि आगरा एक्सप्रेस-वे सुखोई, मिराज और हर्क्यूलस विमानों को उतारा गया जो इस बात का सबूत है कि वहां अच्छे काम किए गए हैं। दरअसल अखिलेश यादव दिल्ली में आयोजित एक कार्यक्रम में शामिल हुए थे। जिसमें बीजेपी, कांग्रेस, रालोद समेत और कई राजनीतिक पार्टियों के नेता शामिल हुए थे। अखिलेश यादव ने बीजेपी नेता राव माधव से कहा कि अब आप अपना राफेल भी आगरा एक्सप्रेस-वे पर उतार सकते हैं।

वहीं पीएम बनने के एक सवाल पर अखिलेश यादव ने कहा कि उनकी कोई महत्वाकांक्षा नहीं है और अपने राज्य उत्तर प्रदेश को बेहतर बनाने का काम करना चाहेंगे। वहीं महागठबंधन के काम के सवाल और कई विपक्षी नेताओं के पीएम बनने की हसरत के सवाल पर अखिलेश यादव ने कहा कि उनकी ऐसी कोई महत्वाकांक्षा नहीं है। लेकिन जब अखिलेश यादव से सवाल किया गया कि क्या कभी भी नहीं तो सपा प्रमुख ने कहा कि कभी नहीं, इसके बजाय वह अपने राज्य की स्थिति को बेहतर बनाने के लिए काम करेंगे।
यह भी पढ़ें- पीएम मोदी ने दीवाली से पहले छोटे कारोबारियों के लिए की ये 12 बड़ी घोषणाएं
आपको बता दें कि कुच महीने पहले महागठबंधन की चर्चा तेज थी लेकिन फिलहाल ठंडे बस्ते में है। लेकिन अब जब अखिलेश यादव ने यह साफ कर दिया है कि वो कभी पीएम बनने की ईच्छा नहीं रखते। अखिलेश के बयान के बाद महागठबंधन में साथ देने वाली बाकी पार्टी के नेताओं को बल मिलेगा। हालांकि मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान समेत पांच राज्यों में होने वाले विधानसभा में सभी पार्टियां अलग-अलग चुनाव लड़ रही हैं। इसके पीछे कांग्रेस को जिम्मेदार ठहराया जा रहा है कि उसकी वजह से ऐसा हुआ है।
यह भी पढ़ें- जब उमा भारती को गिरफ्तार करने पहुंची थी ये महिला IPS, छोड़ना पड़ गया था CM पद












Click it and Unblock the Notifications