भू-माफियाओं का ऐसा आतंक कि पूरा गांव ही बेच दिया और किसी को खबर भी नहीं हुई
बेतिया (मुकुंद सिंह) बिहार में जहां अपराधियों के आतंक के खौफ से लोग डर-डर कर जीने पर मजबूर हो चुके है। वही अब अपराधियों के बाद बिहार के भू माफियाओं का भी आतंक कुछ कम नहीं है। भू माफियाओं के द्वारा किये गए कई ऐसे काले कारनामे सामने आए हैं जिसने सरकार की बोलती बंद कर दी थी। लेकिन इस बार भू माफिया के द्वारा एक ऐसा खेल खेला गया है जिसे सुनकर सरकार के साथ-साथ सूबे की जनता भी आश्चर्यचकित हो गई। आपको बताते चलें कि भूमाफिया के द्वारा पश्चिम चंपारण बेतिया धोखराहा गांव को ही बेच दिया गया है।

बिहार के पश्चिम चंपारण के बेतिया जिले के बगहा थाना क्षेत्र मे एक ऐसा ही मामला प्रकाश में आया है। जहां भूमाफिया और सरकारी बाबुओं की मिलीभगत से पूरा का पूरा गांव को ही बेच दिया गया। उल्लेखनीय है कि धोखराहा गांव की ज्यादातर भूमि सरकारी है। वही इस बात की जानकारी गांव वासियों को तब मिली जब भूमाफिया रामबाबू अपने फौज के साथ गांव वालों के पास पहुंचा और कहा कि इस गांव को खाली कर दो ये गांव अब हमारा है। बाबूराम के द्वारा इस तरह की बात कहे जाने के बाद लोगों ने इसका विरोध करना शुरु कर दिया। और अपने गांव को बचाने के लिए प्रशासन के आला अधिकारियों के पास जाकर मदद की गुहार लगाने लगे।

आपको बताते चलें कि रामनगर के धोखराहा गांव में लगभग सैकड़ों वर्षो से भूमिहीन परिवार बास करता है। जिसके पास घर बनाने तक ही जमीन है। लेकिन भू-माफिया ने धोखाधड़ी से इन सभी लोगों का जमीन हड़प लिया है। वही इस मामले में अनुमंडल पदाधिकारी धर्मेंद्र कुमार से जब बातचीत की गई तो उन्होंने कहा कि रामबाबू के द्वारा धोखाधड़ी से इन गरीबों के आशियाने उजारने की बात सामने आई है। जिसे देख कर राम बाबू का दाखिल खारिज रद्द कर दिया गया है ।
वही जिन लोगों का जमीन पर कब्जा है उनका ही रहेगा। अगर पिछले रिकार्ड पर गौर किया जाए तो वर्ष 2012 में धोखराहा गांव को शाही से लीगल तरीके से राम बाबू ने खरीद लिया था। वही इन 4 वर्षों में उसने सीओ और कर्मचारी को मिलाकर दाखिल खारिज करते हुए जमीन के लगान का रसीद भी कटवा लिया और 4 वर्षों बाद एक दिन आचानक अपने गुर्गों के साथ गांव में पहुंचा और जमीन खाली करने की बात करने लगा।
तो इस मामले को देखते हुए बीजेपी विधायक भागीरथी देवी ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर निशाना साधते हुए कहा कि यहां कानून का राज नहीं है। पूरे जिले में भूमाफिया का आतंक चरम पर है। नीतीश कुमार को अपने राज्य की छोड़ दूसरे राज्यों की चिंता है। वही बीजेपी के सांसद सतीश चंद्र दूबे ने इस मामले को देखते हुए कहा कि हम क्षेत्र की जनता के लिए जहां तक हो सकता है वहां तक लड़ाई लड़ेंगे। गांव के लोगों में अभी भी भूमाफियाओं से दहशत है। इन्हें लगता है कि कभी हमारे गांव के लोगों के साथ कुछ हो सकता है।












Click it and Unblock the Notifications