बिहार में 'Twitter War', लालू ने कहा 'मर्डरर' नीतीश के पेट में दांत है
बिहार की राजनीति के दो पुराने धुरंधर दोस्त आजकल ट्विटर पर जंग लड़ रहे है। ट्विटर पर जंग लड़ने वाले राजनीतिक योद्दा कोई और नहीं बल्कि बिहार के सीएम नीतीश कुमार और आरजेडी चीफ लालू यादव हैं।
नई दिल्ली। बिहार की राजनीति के दो पुराने धुरंधर दोस्त आजकल ट्विटर पर जंग लड़ रहे है। ट्विटर पर जंग लड़ने वाले राजनीतिक योद्दा कोई और नहीं बल्कि बिहार के सीएम नीतीश कुमार और आरजेडी चीफ लालू यादव हैं। इस बार शुरूआत नीतीश कुमार ने किया तो लालू कहां चुप रहने वाले थे। बुधवार को पहले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने लालू यादव का नाम लिए बिना पूछा देशभक्ति के आड़ में लोगो को माल और मॉल की चिंता हैं तो उसके बाद लालू यादव ने जवाब में 5 ट्वीट लगातार कर डाले। लालू ने अपने एक ट्वीट में लिखा 'क्या आप "पेट के दाँत" ठीक करने वाले किसी डेंटिस्ट को जानते है? बिहार में जनादेश का एक मर्डरर है जिसके पेट में दाँत है।'

बिहार में देश का एकलौता ऐसा स्वंयघोषित देशभक्त मुख्यमंत्री
लालू यादव ने नीतीश पर हमला करते हुए कहा है कि बिहार में देश का एकलौता ऐसा स्वंयघोषित देशभक्त मुख्यमंत्री हैं जिसपर हत्या का जघन्य आरोप हैं। फिर लालू ने पूछा कि क्या देश के किसी और मुख्यमंत्री पर हत्या का मामला और उस मामले को छुपाने का सहस हैं। लालू यही नहीं रुके इसके बाद उन्होंने सवाल किया कि किस देशभक्त मुख्यमंत्री पर थेसिसि चोरी करने का आरोप लगा और 'थीसिसि चोर' मुख्यमंत्री यह बताए कि उन्होंने आखिर 20 हजार का जुर्माना नकद या चेक में दिया।

नीतीश को कहा मैंडेट रेपिस्ट
लालू के ट्वीट से साफ हैं कि नीतीश के हर दिन के एक ट्वीट से उनके ऊपर हमले पर वो चुप बैठने वाले नहीं हैं। इसलिए उन्होंने एक के बाद एक कई ट्वीट किए। लालू ने बुधवार को किए ट्वीट में पूछा कि दिन दहाड़े जनादेश का निर्मम बलात्कार करने वाले मैंडेट रेपिस्ट का मानसिक उपचार करने वाले किसी देशभक्त मनोचिकित्सक को जानते हैं। फिर लालू ने नीतीश को जनादेश का मर्डर करने वाला बताते हुए कहा उसने करोड़ों गरीब-गुरबों को भी अपने विसदंत से काटा हैं।

पेट के दांत ठीक करने वाले किसी डेंडिस्ट को जानते हैं?
राजद सुप्रीमो ने आरोप लगया कि मुख्यमंत्री ने दिनदहाड़े जनादेश का अपमान किया। उन्होंने आमलोगों से सवाल किया कि मानसिक उपचार करने वाले किसी देशभक्त मनोचिकित्सक को जानते हैं? पेट के दांत ठीक करने वाले किसी डेंडिस्ट को जानते हैं? लालू प्रसाद ने बुधवार को ट्वीट कर नीतीश कुमार का नाम लिए बगैर कहा कि देश के किसी देशभक्त मुख्यमंत्री पर जेएनयू के एक होनहार छात्र की थीसिस चोरी करने पर दिल्ली हाईकोर्ट ने जुर्माना लगाया था।












Click it and Unblock the Notifications