फर्राटेदार अंग्रेजी बोलती है लालू की ये बेटी, बन सकती हैं तेजस्वी की जगह डिप्टी सीएम
लालू यादव की दूसरी बेटी रोहिणी आचार्य कोई जाना पहचाना नाम नहीं है लेकिन इन्होंने अपनी शादी के समय खूब सुर्खियां बटोरी थीं। 2002 में इनकी शादी अमेरिका के एक कंप्यूटर इंजीनियर समरेश सिंह से हुई थी
नई दिल्ली। राजनीति के खेल के बाजीगर कहे जाने वाले आरजेडी चीफ लालू यादव ने बिहार में जारी राजनीतिक संकट को तोड़ निकाल लिया है, वो तोड़ ऐसा है कि जिससे लालू के बेटे की छवि अच्छी बनी रहेगी और बेटी को उप मुख्यमंत्री की कुर्सी मिल जाएगी। खबरों के मुताबिक राष्ट्रपति चुनाव के बाद तेजस्वी यादव अपने पद से इस्तीफा दे सकते हैं और उनकी जगह लालू की दूसरी बेटी रोहिणी आचार्य को बिहार का उप मुख्यमंत्री बनाया जा सकता है। इसी बीच खबर है कि रविवार को नीतीश कुमार जेडीयू नेताओं के साथ बैठक करेंगे जिसमें तेजस्वी यादव पर कोई फैसला लिया जा सकता है। इससे पहले जेडीयू ने आरजेडी को चार दिन का अल्टीमेटम दिया था जो शनिवार को खत्म हो रहा है।

सुर्खियों में रही थी रोहिणी की शादी
लालू यादव की दूसरी बेटी रोहिणी आचार्य कोई जाना पहचाना नाम नहीं है लेकिन इन्होंने अपनी शादी के समय खूब सुर्खियां बटोरी थीं। 2002 में इनकी शादी अमेरिका के एक कंप्यूटर इंजीनियर समरेश सिंह से हुई थी, उस समय लालू यादव ने अपनी बेटी रोहिणी की शादी भव्य तरीके से किया था, पटना के लोग अभी भी उस शादी को उस शादी को याद करते हैं। रोहिणी की शादी के दिन उनके मामा साधु यादव ने दबंगई दिखाते हुए पटना के शो रूम की कई गाड़ियों को उठवा लिया था।

बेदाग है रोहिणी आचार्य
रोहिणी आचार्य पर अभी तक किसी तरह के आरोप नहीं लगे हैं। लिहाजा डिप्टी सीएम के लिए इनका प्रोफाइल परफेक्ट है। रोहिणी ने मेडिकल की पढ़ाई की हुई है। और काफी दिनों तक अमेरिका में रही हैं। रोहिणी फर्राटेदार अंग्रेजी बोलती हैं। इनको राजनीति में दिलचस्पी भी है।
Recommended Video


लालू यादव की सात बेटियां हैं
लालू यादव और राबड़ी देवी की सात बेटियां हैं। सबसे बड़ी बेटी मीसा भारती हैं, जिनका विवाह सॉफ्टवेयर इंजीनियर शैलेश कुमार से हुआ है। दूसरी बेटी रोहिणी आचार्य हैं, जिनकी शादी अमेरिका में रहने वाले कंप्यूटर इंजीनियर समरेश सिंह से हुई है, इन्हीं का नाम डिप्टी सीएम के लिए आगे आ रहा है। तीसरे नंबर पर चंदा सिंह हैं जिनकी शादी एयरलाइंस के पायलट विक्रम सिंह से हुई है। चौथे नंबर की बेटी रागिनी यादव है जिनकी शादी समाजवादी पार्टी के विधायक जीतेंद्र सिंह के बेटे राहुल यादव से हुई है। पांचवें नंबर की बेटी हेमा यादव हैं, जिनकी शादी एक राजनीतिक परिवार में विनीत यादव से हुई है। इन पर भी बेनामी संपत्ति के आरोप हैं। छठे नंबर पर अनुष्का राव हैं जिनकी शादी हरियाणा के राजनीतिक परिवार अजित सिंह के बेटे चिरंजीवी राव से हुई है और सातवें नंबर पर हैं राजलक्ष्मी सिंह जिनकी शादी मुलायम सिंह यादव पोते तेजप्रताप सिंह से हुई है।












Click it and Unblock the Notifications