लालू यादव की बड़ी बेटी मीसा भारती से पोलिंग बूथ पर बदसलूकी

Misa Bharti 'damages' EVM machine
पटना। राष्‍ट्रीय जनता दल अध्‍यक्ष लालू प्रसाद यादव की बेटी मीसा भारती ने आरोप लगाया है कि उनके साथ भारतीय जनता पार्टी के प्रत्‍याशी राम कृपाल यादव के समर्थकों ने बसदलूकी की है। सूत्रों से प्राप्‍त जानकारी के मुताबिक बिहार की पाटलिपुत्र सीट से चुनाव लड़ रही लालू प्रसाद यादव की बेटी मीसा भारती से बिक्रम में एक पोलिंग बूथ पर बदसलूकी की गई। मीसा को पोलिंग बूथ 34 पर गड़बड़ी की शिकायत मिली थी जब मीसा वहां पहुंची तो उनसे धक्का मुक्की की गई।

वहीं मीसा भारती के खिलाफ पीठासीन पदाधिकारी ने ईवीएम तोड़ने की शिकायत दर्ज कराई है। चुनाव आयोग के मुताबिक मीसा भारती और उनके बाद आए तकरीबन 20 लोगों के खिलाफ ईवीएम तोड़ने का मामला दर्ज कराया जा रहा है। इस पूरे विवाद पर मीसा का दावा है कि बूथ नंबर 34 को कुछ असामाजिक तत्वों ने घेर लिया था। मीसा के मुताबिक कुछ लोग बूथ नंबर 34 के अंदर बैठकर बटन दबा रहे थे और महिलाएं वोट डालने के लिए अपनी बारी का इंतजार कर रही थीं। इसका विरोध करने पर उन लोगों ने उनके साथ हाथापाई की। बाद में इन्हीं असामाजिक तत्वों ने वोटिंग मशीन को तोड़ दिया।

सूत्रों ने ये भी जानकारी दी है कि आज सुबह मीसा भारती जब मतदान करने पहुंचीं तो पोलिंग बूथ की लाइट ही कट गई। उन्‍होंने अंधेरे में ही मतदान किया। उल्‍लेखनीय है कि लोकसभा चुनाव के पांचवे चरण में बारह राज्यों की 121 सीटों के लिए मतदान जारी है। वोट डालने के लिए भारी संख्या में लोग घरों से निकल रहे हैं। पांचवे चरण में कर्नाटक की सभी 28, राजस्थान की 20, महाराष्ट्र की 19, उत्तर प्रदेश की 11, ओडिशा की 11, मध्य प्रदेश की 10, बिहार की 7, झारखंड की 6, पश्चिम बंगाल की 4, छत्तीसगढ की तीन, जम्मू-कश्मीर तथा मणिपुर की एक एक सीटों के लिए मतदान हो रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+