तेज प्रताप के तलाक विवाद से लालू परेशान, डिप्रेशन ने उड़ाई नींद, किडनी पर भी पड़ा असर
रांची। बेटे तेज प्रताप यादव के तलाक विवाद ने रांची के रिम्स अस्पताल में इलाज करा रहे राजद सुप्रीमो लालू यादव का डिप्रेशन लेवल काफी बढ़ गया है, ना तो उन्हें नींद आ रही है और ना हीं वो ठीक से कुछ खा-पी पा रहे हैं, रिम्स के डॉक्टर डी के झा के मुताबिक बेटे की चिंता ने लालू को पहले से ज्यादा बीमार कर दिया है जो कि 70 वर्ष के लालू के लिए ठीक बात नहीं हैं। वो पहले ही मधुमेह और ब्लडप्रेशर की बीमारियों से ग्रसित हैं, वो दिन में 14-15 तरह की दवाएं खाते हैं।

तेज प्रताप के तलाक विवाद से लालू परेशा
लेकिन रविवार को तेज यादव से मिलने के बाद उनकी हालत बिगड़ गई है उन्हें इंसुलिन का हैवी डोज दिया जा रहा है, जिसका असर उनकी किडनी पर पड़ रहा है जो किसी भी लिहाज से अच्छी बात नहीं हैं, उन्हें बेचैनी हो रही है।

लालू यादव की किडनी पर हो रहा है असर
फिलहाल रिम्स में डॉक्टरों की पूरी टीम लालू के इलाज में लगी है और उन्हें स्ट्रेस फ्री रखने की कोशिश कर रही है लेकिन लालू का डिप्रेशन कम होने का नाम नहीं ले रहा है। डॉक्टर्स के मुताबिक लालू यादव का शरीर किसी भी तरह के सदमे को बर्दाश्त नहीं कर पाने की स्थिति में है।

'बबुआ मान जा, इलेक्शन के समय बा, बहुत बदनामी होई'
गौरतलब है कि तेज यादव रविवार को रिम्स के पेइंग वार्ड में पहुंचे थे, जहां अपने पिता को देखते ही उनके सब्र का बांध टूट गया और उन्होंने अपनी सारी बातें अपने पिता को बता दीं लेकिन लालू ने अपने बेटे को रिश्ता बचाए रखने की ही सलाह दी, लालू ने कहा कि बबुआ मान जा, इलेक्शन के समय बा, बहुत बदनामी होई, समझा बबुआ।

तेज प्रताप बोले-उसके साथ नहीं रहना है मुझे
जिसके जवाब में तेज प्रताप बोले-उसके साथ नहीं रहना है मुझे, लालू प्रसाद लगातार समझाने-मनाने की कोशिश करते रहे लेकिन तेजप्रताप चुपचाप उनकी बातें सुनते रहे लेकिन अंत में यही कहा कि अब वो तलाक की अर्जी को वापस नहीं लेंगे।

परिवार से नाराज तेज प्रताप यादव
तेज का कहना है कि इस वक्त मेरे पिता, मेरी मां, मेरी बहन और भाई सब ऐश्वर्या का साथ दे रहे हैं जबकि उन्हें मेरा साथ देना चाहिए लेकिन मैं तलाक की अर्जी वापस नहीं लूंगा। तेज का कहना है कि वो और ऐश्वर्या की सोच, विचारधारा सब बहुत अलग है, वो नार्थ पोल है औऱ मैं साउथ पोल इसलिए हमारा साथ रहना बहुत ज्यादा मुश्किल है।












Click it and Unblock the Notifications