बिहार में 'सृजन बवाल', लालू ने की सीबीआई जांच की मांग, नीतीश पर जोरदार हमला

लालू प्रसाद यादव ने गुरुवार को रांची में कहा कि सृजन के जरिए बिहार में घोटाला नहीं महाघोटाला हुआ है इसकी सीबीआई जांच होनी चाहिए

नई दिल्ली। बिहार में सृजन घोटाले को लेकर बवाल बढ़ता जा रहा है।आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने नीतीश कुमारे के खिलाफ मोर्चा खोल रखा है। वहीं आरजेडी सुप्रीमो लालू यादव ने नीतीश कुमार ने गंभीर आरोप लगाए हैं। रांची में लालू यादव ने कहा कि नीतीश कुमार घोटाले की आंच से बचने के लिए बीजेपी की शरण में गए हैं। उन्हें पता था कि बीजेपी को उनका घोटाले का खेल पता चल गया है इसलिए वो उनकी शरण में चले गए।

बिहार में 'सृजन बवाल', लालू ने की सीबीआई जांच की मांग, नीतीश पर जोरदार हमला

Recommended Video

    Sharad Yadav's Summit Rahul Gandhi attacks on Modi Government and RSS। वनइंडिया हिंदी

    लालू प्रसाद यादव ने गुरुवार को रांची में कहा कि सृजन के जरिए बिहार में घोटाला नहीं महाघोटाला हुआ है इसकी सीबीआई जांच होनी चाहिए। लालू प्रसाद यादव बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर जम कर बरसे। उन्होंने कई कागजात मीडिया के सामने पेश किये और कहा कि सुशील मोदी ने भ्रष्टाचार किया, लेकिन नीतीश कुमार ने उनके साथ मिलकर सरकार बना ली। आरजेडी सुप्रीमो ने कहा कि अब दोनों फंसेंगे।

    उन्होंने कहा कि मुझे लगता है कि नीतीश कुमार का कोई काला चिट्ठा भाजपा के हाथ लग गया था। इसलिए उन्होंने महागठबंधन की सरकार गिरा कर भाजपा के साथ मिलकर सरकार बना ली, तानाशाह नरेंद्र मोदी और अमित शाह की शरण में चले गये।

    लालू प्रसाद ने कहा कि लोकतंत्र खतरे में है। बिहार के विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव को सभा करने से रोका गया। यह लोकतंत्र के लिए खतरा है। नीतीश कुमार तानाशाह हो गये हैं। लालू यादव ने बिहार के विकास के मुद्दे पर भी उनको घेरा। उन्होंने कहा कि नीतीश ने गलत प्रचार किया कि बिहार में विकास हो रहा है, कोई विकास नहीं हुआ यहां खूब घोटाले हुए हैं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+