तथाकथित प्रधानमंत्री मोदी एनआरआई हो गये हैं-लालू यादव
पटना। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विदेशी दौरों पर लालू प्रसाद यादव ने तीखा हमला बोला है। लालू ने पीएम को एनआरआई करार देते हुए कहा कि मीडिया मोदी को हीरो बनाने में जुटा हुआ है। लालू ने मीडिया को आड़े हाथ लेते हुए कहा कि मोदी को जिस तरह से मीडिया दिखा रहा है वह गलत है। लालू ने कहा कि मोदी देश को ग्राहको का बाजार बनाना चाहते हैं।

लालू यादव ने भाजपा पर देश की जनता को धोखा देने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा सफाई अभियान के नाम पर पार्टी के नेता मीडिया को बुलाते हैं, कूड़ा फैलाकर फोटो खिचाते हैं। लालू ने मोदी कि विदेश यात्रा पर सवाल उठाते हुए कहा कि जब देश की सीमा पर विवाद बढ़ा हुआ है ऐसे वक्त मोदी विदेशों में लोकप्रियता बटोर रहे हैं।
जबकि इन नेताओं का सफाई से कोई लेना-देना नहीं है। महाराष्ट्र के चुनाव नतीजों पर भी लालू ने भाजप पर निशाना साधा उन्होंने कहा कि अगर मोदी लहर है तो महाराष्ट्र में क्यों नहीं दिखी। लालू ने अपने चिरपरिचत अंदाज में कहा 'आप बोल रहे हैं लहर, महाराष्ट्र में कहां है लहर? सब लहर निकल जायेगा इन लोगों का।'
लालू ने मीडिया को मोदी के हाथों बिका होने का आरोप लगाया उन्होंने कहा कि धोखा दिया है, धोखा हुआ है देश के लोगों के साथ, कुछ मीडिया को खरीद लिया है।












Click it and Unblock the Notifications