राबड़ी संभालेंगी देश, लालू देखेंगे भैंस

राबड़ी सुबह ही अपने पति लालू के साथ पटना से छपरा पहुंचीं और कागजी कारवाई करने के बाद छपरा समाहरणालय पहुंचकर नामांकन दाखिल किया। समाहरणालय के बाहर उनके साथ राजद के कई नेता और कार्यकर्ता भी उपस्थित थे।
पर्चा दाखिल करने के बाद राबड़ी ने कहा कि देश टूटने के कगार पर है। ऐसे में सभी मतदाता धर्मनिरपेक्ष दलों को वोट देकर देश को बचाने का कार्य कर रहे हैं। उन्होंने सारण में जीत का दावा करते हुए कहा कि पार्टी और दल की बात नहीं है अभी देश बचाने की बात है।
यह भी पढ़ें - यह भी है 'हकीकतें'
इधर, लालू ने सारण से राजद की जीत का दावा करते हुए कहा कि पूरे बिहार में संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन की हवा चल रही है। बिहार की सभी 40 सीटों पर संप्रग के उम्मीदवार जीतेंगे।नामांकन के बाद स्थानीय जिला स्कूल के मैदान में दोनों नेताओं ने एक चुनावी सभा को संबोधित किया।
उल्लेखनीय है कि वर्ष 2009 के चुनाव में लालू प्रसाद ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राजीव प्रताप रूड़ी को हराया था। चारा घोटाले के एक मामले में दोषी पाए जाने के बाद चुनाव लड़ने पर पाबंदी लगने के बाद राजद ने राबड़ी देवी को सारण से प्रत्याशी बनाया है।
सारण संसदीय क्षेत्र में 7 मई को मतदान होना है।












Click it and Unblock the Notifications