10 लाख का सूट पहनने वाला नहीं 100 रुपए की गंजी-लुंगी पहनने वाला नेता चाहिए- लालू
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के तथाकथित 10 लाख रुपए के सूट पहनने पर आरजेडी प्रमुख लालू प्रसाद यादव ने तीखा हमला बोला है। लालू प्रसाद यादव ने मोदी पर निशाना साधते हुए कहा है कि देश को दस लाख का सूट पहनने वाला नेता नहीं चाहिए बल्कि100 रुपए की गंजी लुंगी पहनने वाला।

लालू प्रसाद यादव ने ट्वीट करके लिखा है कि इंसान की पहचान कपड़ो से नहीं बल्कि उसके कर्मों से होती है। यही नहीं लालू ने अपनी कुछ फोटो भी ट्विटर पर साझा की हैं। जिसमें उन्होंने लुंगी और बनियान पहन रखी है।
गौरतलब है कि पीएम मोदी ने अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा के भारत दौरे के दौरान एक सूट पहना था जिसमें उनका नाम लिखा हुआ था। बताया जाता है कि इस सूट की कीमत तकरीबन 10 लाख रुपए थी। पीएम के दस लाख के सूट पर कई विपक्षी दलों ने निशाना साधा था। सूत्रों की मानें तो सूट का कपड़ा लंदन की सैविल रो स्ट्रीट की जानी-मानी कंपनी हॉलैंड एंड शेरी ने बनाया था।












Click it and Unblock the Notifications