पैरोल पर जेल से बाहर आ सकते हैं लालू प्रसाद, हेमंत सोरेन ने मांगा कानूनी सुझाव
नई दिल्ली। बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव को पैरोल पर रिहा करने को लेकर झारखंड सरकार कानूनी सलाह ले रही है। कोरोना वायरस संक्रमण के बीच स्वास्थ्य का हवाला देते हुए लालू प्रसाद यादव को पैरोल पर रिहा किए जाने की मांग की गई थी। झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि सरकार इस मामले में कानूनी सुझाव लेगी। मीडिया से बात करते हुए सोरेन ने कहा कि हमने एडवोकेट जनरल को जानकारी दे दी है कि हम लालू प्रसाद यादव के स्वास्थ्य को लेकर चिंतित हैं। लिहाजा राज्य सरकार को इस बाबत कानूनी विकल्प पर सुझाव दें।

इससे पहले भी लालू प्रसाद के मसले पर झारखंड कैबिनेट की बैठक में चर्चा की गई। बता दें कि लालू प्रसाद यादव का रांची के राजेंद्र इंस्टिट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज में इलाज चल रहा है। उन्हें अगस्त 2018 में यहां भर्ती किया गया था। उन्हें रांची के बिरसा मुंडा सेंट्रल जेल से अस्पताल में भर्ती कराया गया था। लालू प्रसाद चारा घोटाले में दोषी करार दिए गए थे, जिसके बाद उन्हें जेल भेज दिया गया था। गौरतलब है कि झारखंड मे आरजेडी का सोरेन की पार्टी झारखंड मुक्ति मोर्चा और कांग्रेस के साथ गठबंधन की सरकार है।
लालू यादव की पिछले काफी दिनों से तबियत खराब चल रही हैं। जिसके चलते वो रिम्स पेईंग वार्ड में भर्ती हैं। कुछ दिनों पूर्व ही आठ सदस्यीय मेडिकल बोर्ड की टीम ने रिम्स में चल रहे लालू प्रसाद के इलाज की समीक्षा की थी। जिसकी रिपोर्ट के अनुसार लालू प्रसाद यादव को बेहतर इलाज के लिए फिलहाल एम्स, नयी दिल्ली नहीं भेजा जाएगा। उनके किडनी रोगों की जांच के लिए एम्स नयी दिल्ली से एक नेफ्रोलॉजिस् द्वारा इलाज के लिए बुलाया जाएगा। नेफ्रोलॉजिस्ट यदि उन्हें इलाज के लिए रिम्स से बाहर भेजने की बात कहते हैं तब उस दिशा में कार्रवाई की जाएगी।












Click it and Unblock the Notifications