लालू प्रसाद यादव की तबीयत पर AIIMS ने दी जानकारी, कहा: हालत स्थिर

नई दिल्ली। चारा घोटाले के 6 में चार मामलों में दोषी करार दिए गए राष्ट्रीय जनता दल के अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव को आज अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) लाया गया। इससे पहले वो झारखंड की राजधानी रांची स्थित राजेंद्र इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस (RIMS) में भर्ती थे। उनके AIIMS लाए जाने के बाद संस्थान के जनसंपर्क अधिकारी ने लालू की तबीयत के संबंध में जानकारी दी है। पीआरओ ने कहा है कि लालू प्रसाद यादव को RIMS रांची से AIIMS नई दिल्ली में भेजा गया । उन्हें चिकित्सा विभाग के तहत भर्ती कराया गया है और अन्य संबंधित विभागों द्वारा भी देखा जा रहा है। उन्हें संक्रमण और हाईब्लड प्रेशर की शिकायत है। फिलहाल उनकी हालत स्थिर है।

कुशवाहा ने की मुलाकात

कुशवाहा ने की मुलाकात

इन सबके बीच राष्ट्रीय जनतांत्रिक दल (NDA) के घटक दल राष्ट्रीय लोक समता पार्टी (रालोसपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री उपेंद्र कुशवाहा ने मुलाकात की। अपने ट्विटर एकाउंट पर तस्वीर साझा कर कुशवाह ने यह जानकारी दी। इससे पहले दिल्ली पहुंचे लालू ने बीमारी के बावजूद नीतीश कुमार और भाजपा पर निशाना साधा। नीतीश को उन्होंने चुका हुआ बताया तो भाजपा पर बिहार को दंगों मे झोंकने का आरोप लगाया।

'नीतीश कुमार अब खत्म हो चुके हैं'

'नीतीश कुमार अब खत्म हो चुके हैं'

लालू यादव ने कहा 'नीतीश कुमार अब खत्म हो चुके हैं। पूरे बिहार में दंगे-फसाद और हिंसा हो रही है और नीतीश इसे रोकने में नाकामयाब हो रहे हैं। भाजपा के नेता लगातार बिहार में दंगे भड़का रहे है। भाजपा पूरे प्रदेश को जलाना चाहती है।' लालू यादव रांची राजधानी से आज सुबह करीब साढ़े ग्यारह बजे नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर पहुंचे। यहां उनकी बेटी मीसा भारती और आरजेडी के कार्यकर्ता मौजूद थे।

'लालू प्रसाद यादव के खिलाफ हमेशा साजिश'

'लालू प्रसाद यादव के खिलाफ हमेशा साजिश'

लालू ने फ्लाइट से जाने की इच्‍छा जाहिर की थी, जिसे अस्‍वीकार कर दिया गया। बीमार लालू को 18 घंटे में ट्रेन से दिल्‍ली ले जाए जाने पर राजद नेता और लालू यादव ने उनको परेशान किए जाने की बात कही है। लालू प्रसाद यादव की सांसद बेटी मीसा भारती ने भी कहा कि लालू प्रसाद यादव के खिलाफ हमेशा साजिश होती रही है और अब भी उन्हें तंग किया जा रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+