तेजस्वी यादव, रघुवंश प्रसाद सिंह, मनोज झा को कोर्ट की अवमानना का नोटिस, फैसले पर उठाए थे सवाल
रांची। चारा घोटाले में जिस तरह से लालू प्रसाद यादव सहित 16 लोगों को कोर्ट ने दोषी करार दिया था, उसके बाद कोर्ट के फैसले के खिलाफ बयानबाजी करना नेताओं को महंगा पड़ा है। कोर्ट ने फैसले के खिलाफ टिप्पणी करने वाले तीन नेताओं को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। कोर्ट ने इन सभी लोगों को कोर्ट की अवमानना का नोटिस जारी किया है। जिन तीन लोगों को कोर्ट ने नोटिस जारी किया है उसमे रघुवंश प्रसाद सिंह, तेजस्वी प्रसाद यादव, मनोज झा शामिल हैं। इन सभी लोगों को कोर्ट ने 23 जनवरी को समन किया है और अपने बयान पर सफाई देने को कहा है। वहीं कोर्ट के फैसले के बाद रघुवंश प्रसाद ने माफी मानने से इनकार कर दिया है, उन्होंने कहा कि मैंने कुछ भी गलत नहीं कहा है, यह लोग कह रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications