भरी संसद में केजरीवाल को नौटंकी कहने वाले लालू आज दे रहें मुबारकबाद
नई दिल्ली। आज दिल्ली में आप पार्टी ने ऐसी झाड़ू लगाई जिसकी उम्मीद किसी को भी नहीं थी। जिस तरह से पहले दिल्ली के चुनाव में केजरीवाल ने कांग्रेस को धूल चटाई थी उसी तरह आज वो मोदी लहर को साफ कर गई है।
इसलिए आज अरविंद केजरीवाल को वो लोग भी बधाई दे रहे हैं जो कभी उन्हें नौटंकी कहा करते थे। जी हां हम बात कर रहे हैं राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव की। जिन्होंने अन्ना आंदोलन के वक्त भरी संसद में केजरीवाल को नौटंकी कहा था।
केजरीवाल की जीत पर लालू ने सोशल साइट फेसबुक के जरिए केजरीवाल को बधाई दी है तथा भाजपा पर प्रहार किया है। लालू ने अपने ट्विटर वॉल पर लिखा, "दिल्ली की जनता मुबारकबाद। नफरत और घृणा की राजनीति पर समरसता और सौहार्द की विजय। भाजपा दिल्ली हारी है, अब बिहार की बारी है।"
Just spoke to @ArvindKejriwal to congratulate him..BJP's arrogancy defeated fantastically
— Lalu Prasad Yadav (@laluprasadrjd) February 10, 2015 यही नहीं इन दिनों लालू के पक्के साथी बने नीतीश कुमार ने भी केजरीवाल को जीत की बधाई दी है।नीतीश ने अपने बधाई संदेश में केजरीवाल को बधाई देते हुए कहा, "देश की जनता न्याय के साथ विकास चाहती है, मूलभूत सुविधाएं चाहती है।"
दिल्ली की जनता को मुबारकवाद... नफरत और घृणा की राजनीति पर समरसता और सौहार्द की विजय. भाजपा दिल्ली हारी है, अब बिहार की बारी है
— Lalu Prasad Yadav (@laluprasadrjd) February 10, 2015 उन्होंने आगे कहा, "जनता ईमानदार नेतृत्व चाहती है और अहंकार को अस्वीकार करती है।" नीतीश ने दिल्ली के मतदाताओं को भी आप पर विश्वास करने के लिए धन्यवाद दिया।













Click it and Unblock the Notifications