गृह मंत्रालय का बड़ा फैसला, लालू यादव,चिराग पासवान समेत कई नेताओं की सुरक्षा घटाई

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने सोमवार को बड़ा फैसला लेते हुए देश के कई नेताओं की सुरक्षा में कटौती की है। इसमें सत्ता और विपक्ष के दोनों के नेता शामिल हैं। गृह मंत्रालय ने बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव, बीजेपी के सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री राजीव प्रताप रुडी और यूपी सरकार में मंत्री सुरेश राणा की सुरक्षा में कटौती करते हुए सेंट्रल लिस्ट से बाहर कर दिया है। इन लोगों के नाम अब केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल(सीआरपीएफ सुरक्षा) से हटा दिया है। सुरेश राणा का नाम साल 2013 के मुजफ्फरनगर दंगों में आया था।

Lalu Prasad Yadav, Chirag Paswan and others leaders Security cover revised by mha

केंद्र सरकार ने लोक जनशक्ति पार्टी के सांसद चिराग पासवान को मिलने वाले सीआरपीएफ सुरक्षा कवर को वापस ले लिया है। उन्हें अब वाई कैटेगरी की सुरक्षा मिलेगी। चिराग पासवान केंद्रीय मंत्री राम विलास पासवान के लड़के हैं। चिराग पासवान के अलावा पूर्व सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव को भी मिलने वाला सीआरपीएफ सुरक्षा कवर हटा दिया गया है। उनकी सुरक्षा भी घटाकर वाई कैटेगरी में कर दी गई है।

गौरतलब है कि लालू यादव चारा घोटाले के कई मामलों में दोषी साबित होने के बाद जेल में सजा काट रहे हैं। जिन नेताओं की सुरक्षा में कटौती की गई है। उसमें सांसद सतीश चंद्र मिश्र, संगीत सोम और यूपी के डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा प्रमुख हैं। गृह मंत्रालय के इसके संबंध में आदेश जारी किए हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+