भाजपा के छक्के छुड़ाने के लिए पूरी तरह से तैयार लालू, ट्विटर पर पोस्ट की क्रिकेट की तस्वीर
पटना। लालू प्रसाद यादव इस समय सत्ता पाने के लिए जहर भी पी लिया है और अपनी पार्टी के लोगों को नाराज करते हुए भी नीतीश कुमार को सीएम पद के रूप में स्वीकार कर लिया और जेडीयू के साथ चुनाव लड़ने का फैसला कर लिया है क्योंकि उन्हें पीएम नरेन्द्र मोदी और उनकी पार्टी भाजपा को मुंह तोड़ जवाब देना है। लालू का कहना है कि वो देश में साम्प्रदायिकता के नाग को कुचल देंगे और इसके लिए जो बन पड़ेगा वो करेंगे भी।
इसलिए आज लालू प्रसाद ने अपने ट्विटर अकाउंट पर अपने क्रिकेट खेलने वाली फोटो ट्विट की और लिखा कि भाजपा के छक्के छुड़ाने के लिए पूरी तरह से तैयार लालू।
मालूम हो कि मालूम हो कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सोमवार को कहा कि जनता दल (युनाइटेड) और राष्ट्रीय जनता दल (राजद) में सीटों के बंटवारे को लेकर किसी प्रकार का मतभेद नहीं है। उन्होंने स्पष्ट किया कि कांग्रेस भी राजद व जद (यू) गठबंधन में शामिल रहेगी। और सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव ने भी क्लीयर कर दिया है कि बिहार का चुनाव जनता दल (युनाइटेड) और राष्ट्रीय जनता दल (राजद) संयुक्त गठबंधन में लड़ा जायेगा और नीतीश कुमार ही गठबंधन के मुखिया और सीएम पद के उम्मीदवार होंगे।













Click it and Unblock the Notifications