तो सच में सत्ता में आने के लिए लालू ने पिया जहर?

पटना। बिहार का विधानसभा चुनाव जनता दल (युनाइटेड) और राष्ट्रीय जनता दल (राजद) साथ मिलकर लड़ने वाले हैं जिसमें नीतीश कुमार ही सीएम पद का हिस्सा होंगे लेकिन क्या सच में लालू प्रसाद यादव इस बात के लिए तैयार हैं क्योंकि उनके बयान से साफ झलकता है कि लालू ने सत्ता में आने के लिए अपने धुर विरोधी रहे नीतीश कुमार को सीएम पद के रूप मजबूरी में प्रोजेक्ट करना पड़ रहा है।

मालूम हो कि लालू ने कहा है कि मैं हर तरह का जहर पीने को तैयार हूं। उन्होंने कहा कि लेकिन हम साम्प्रदायिकता के नाग को कुचल देंगे। हम मिलकर उन्हें समाप्त कर देंगे। हम भाजपा को बिहार से उखाड़ फेकेंगे।

चूंकि कानून की वजह से लालू प्रसाद यादव चुनाव नहीं लड़ सकते हैं ऐसें में अपनी शाख बचाने के लिए उन्हें नीतीश कुमार को ही सीएम की कुर्सी देनी होगी, यह बात वो जानते हैं। इसलिए वो समझौते को तैयार हो गये हैं।

गौरतलब है कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सोमवार को कहा कि जनता दल (युनाइटेड) और राष्ट्रीय जनता दल (राजद) में सीटों के बंटवारे को लेकर किसी प्रकार का मतभेद नहीं है। उन्होंने स्पष्ट किया कि कांग्रेस भी राजद व जद (यू) गठबंधन में शामिल रहेगी। और सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव ने भी क्लीयर कर दिया है कि बिहार का चुनाव जनता दल (युनाइटेड) और राष्ट्रीय जनता दल (राजद) संयुक्त गठबंधन में लड़ा जायेगा और नीतीश कुमार ही गठबंधन के मुखिया और सीएम पद के उम्मीदवार होंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+