पीएम मोदी के सोमनाथ वाले बयान पर भड़के लालू, कहा- हिम्मत है तो GST और नोटबंदी के फायदे बताते!

पटना। गुजरात विधानसभा चुनाव में प्रचार के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के एक बयान पर राष्ट्रीय जनता दल के अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव ने करारा हमला किया है। बता दें बतौर भारतीय जनता पार्टी के स्टार प्रचारक, कैंपेन कर रहे पीएम मोदी ने मंगलवार (29 नवंबर) को सोमनाथ में एक रैली के दौरान कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी के सोमनाथ मंदिर जाने पर टिप्पणी की। उन्होंने कहा था कि 'राहुल गांधी को सोमनाथ मंदिर के इतिहास के बारे में पता नहीं है। पीएम ने कहा कि राहुल गांधी के परनाना या फिर उनके पिता के नाना ने सोमनाथ मंदिर नहीं बनवाया है।' जिस पर लालू ने ट्वीट किया है। उन्होंने लिखा है कि 'नाना-परनाना,दादा-दादी,चाचा-चाची जैसी फ़ालतू भाषणबाज़ी की बजाय ये क्यों नहीं बताते कितने घर दिए,रोज़गार दिया,स्कूल-अस्पताल दिए?हिम्मत है तो वहाँ GST और नोटबंदी के फ़ायदे बताते!महँगाई की बतियाते।कहते दलित-OBC यहाँ सब ख़ुश है।कहाँ है विकासवा?'

पीएम मोदी के सोमनाथ वाले बयान पर भड़के लालू, कहा- हिम्मत है तो GST और नोटबंदी के फ़ायदे बताते!

बता दें कि प्रधानमंत्री मोदी ने कहा था कि , 'आज सोमनाथ का पताका पूरे विश्व में फहर रहा है। आज जिन लोगों को सोमनाथ याद आ रहे हैं, इनसे एक बार पूछिए कि तुम्हें इतिहास पता है? तुम्हारे परनाना, तुम्हारे पिता जी के नाना, तुम्हारी दादी मां के पिता जी, जो इस देश के पहले प्रधानमंत्री थे। जब सरदार पटेल सोमनाथ का उद्धार करा रहे थे तब उनकी भौहें तन गईं थीं।'

पीएम मोदी के सोमनाथ वाले बयान पर भड़के लालू, कहा- हिम्मत है तो GST और नोटबंदी के फ़ायदे बताते!

इतना ही नहीं भारत के राष्ट्रपति डॉ. राजेद्र प्रसाद को सरदार बल्लभभाई पटेल ने उद्घाटन के समय सोमनाथ आने का न्योता दिया। तब तुम्हारे परनाना पंडित जवाहर लाल नेहरू ने डॉ. राजेंद्र प्रसाद को पत्र लिखकर सोमनाथ के कार्यक्रम में जाने पर नाराजगी व्यक्त की थी।' आपको बता दें कि सोमनाथ में ज्योतिर्लिंग है और हिंदू धर्म में इस मंदिर की बड़ी मान्यता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+